मुंबई इमारत हादसा- मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 33 हुई, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Edited By Punjab Kesari,Updated: 01 Sep, 2017 09:57 AM

mumbai building collapse  death toll rises to 33

दमकल अधिकारियों ने आज कहा है कि दक्षिण मुंबई के तंग भिंडी बाजार में 117 साल पुरानी एक इमारत ढहने से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 33 हो गई है। इस इमारत में कई आवास, गोदाम और एक प्ले स्कूल था।

मुंबई: दमकल अधिकारियों ने आज कहा है कि दक्षिण मुंबई के तंग भिंडी बाजार में 117 साल पुरानी एक इमारत ढहने से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 33 हो गई है। इस इमारत में कई आवास, गोदाम और एक प्ले स्कूल था। कल रात और अधिक शव मिलने से मरने वालों की संख्या बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि कल रात तलाश और बचाव अभियान के दौरान मलबे से नौ और शव निकाले गए हैं। मरने वाले लोगों में 24 पुरुष और नौ महिलाएं हैं।

अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को गिरी इस इमारत में और अधिक लोगों को बचाने के लिए बचाव कार्य जारी है क्योंकि मलबे में अब भी लोग फंसे हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि अन्य नौ लोगों को मलबे के भीतर से घायल अवस्था में बाहर निकालकर जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दमकल विभाग का छह अधिकारी और एनडीआरएफ का एक अधिकारी भी इस अभियान में घायल हो गया है।

अधिकारियों ने बताया कि बचाव अभियान में कर्मियों की सहायता करने के लिए घटनास्थल पर आठ दमकल वाहन, एक बचाव वैन और एंबुलेंस मौजूद हैं।   मुंबई में लगातार हुई बारिश के दो दिन बाद यह घटना हुई है। मुंबई में बारिश की वजह से सड़कें, रेल और हवाई सेवा प्रभावित हो गई थी, जिससे जनजीवन पूरी तरह से पटरी से उतर गया था। बारिश से संबंधित दुर्घटनाओं में 10 लोगों की मौत हो गई। कई का मानना है कि मूसलाधार बारिश से जर्जर पड़ी इस इमारत में और क्षति पहुंची और यह ढह गई।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!