मुंबईः दाऊद इब्राहिम का जन्मदिन मनाकर काटा केक, क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

Edited By Pardeep,Updated: 28 Dec, 2019 10:51 PM

mumbai cake cut by celebrating dawood ibrahim s birthday crime branch arrested

मुंबई के डोंगरी से एक व्यक्ति को कथित रूप से एक पत्रकार को धमकाने के लिए गिरफ्तार किया गया है। पत्रकार ने भगोड़े गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम का जन्मदिन मनाते हुए उस व्यक्ति का वीडिया सोशल मीडिया पर साझा किया था। 1993 के मुंबई बम धमाकों का मुख्य आरोपी...

मुंबईः मुंबई के डोंगरी से एक व्यक्ति को कथित रूप से एक पत्रकार को धमकाने के लिए गिरफ्तार किया गया है। पत्रकार ने भगोड़े गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम का जन्मदिन मनाते हुए उस व्यक्ति का वीडिया सोशल मीडिया पर साझा किया था।

1993 के मुंबई बम धमाकों का मुख्य आरोपी दाऊद बृहस्पतिवार को 64 साल का हो गया। इसपर डोंगरी निवासी अजहर फिरोज मनियार उर्फ शेरा चिकना ने फेसबुक पर एक वीडियो डाली जिसमें वह कथित रूप से दाउद का जन्मदिन मनाता दिख रहा है। माना जाता है कि दाऊद पाकिस्तान में छिपा हुआ है।

पुलिस ने बताया कि स्थानीय पत्रकार मोहसिन शेख ने वीडियो को यू-ट्यूब पर अपलोड कर उसे वायरल कर दिया और फिर वाट्सऐप समूहों पर उसे फॉरवर्ड कर दिया। इसके बाद मनियार ने उसे धमकी दी। उन्होंने कहा कि शेख ने शुक्रवार को गोरेगांव थाने में शिकायत की। इसके बाद मुंबई अपराध शाखा ने उसी दिन उसे गिरफ्तार कर लिया। मनियार ने दावा किया कि यह वीडियो उसने दाऊद इब्राहिम के लिये नहीं बल्कि अपने किसी परिचित के लिए बनाई थी, जिसका नाम भी दाऊद है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!