लॉकडाउन: मुंबई में बिना मास्क के घरों से बाहर निकले लोग, 1330 के खिलाफ केस दर्ज

Edited By Seema Sharma,Updated: 21 Apr, 2020 04:26 PM

mumbai case filed against 1330 people who dont wear masks

कोरोना वायरस पर काबू के लिए देशभर में लॉकडाउन लगाया गया है। वहीं कई लोग ऐसे भी है जो न तो लॉकडाउन को मान रहे हैं और न ही सरकार द्वारा बताए गए नियमों का ही पालन कर रहे हैं। पब्लिक प्लेस पर मास्क नहीं पहनने को लेकर मुंबई पुलिस ने पिछले 13 दिनों में...

नेशनल डेस्कः कोरोना वायरस पर काबू के लिए देशभर में लॉकडाउन लगाया गया है। वहीं कई लोग ऐसे भी है जो न तो लॉकडाउन को मान रहे हैं और न ही सरकार द्वारा बताए गए नियमों का ही पालन कर रहे हैं। पब्लिक प्लेस पर मास्क नहीं पहनने को लेकर मुंबई पुलिस ने पिछले 13 दिनों में 1330 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने मुंबई में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए 8 अप्रैल से मास्क लगाना या कपड़े से चेहरा ढंकना जरूरी कर दिया था।

 

नगर निकाय ने चेतावनी दी थी कि अगर लोग सार्वजनिक स्थानों जैसे सड़कों, अस्पतालों, बाजारों, कार्यालयों आदि में बिना मास्क लगाए घूमते पाए जाएंगे तो उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी। अधिकारी ने कहा कि सोमवार (20 अप्रैल) की रात तक पुलिस ने आदेश का पालन नहीं करने पर 1330 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं। इनमें से ज्यादातर मामले मध्य, पश्चिम और उत्तरी मुंबई क्षेत्रों से हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने लॉकडाउन के दौरान प्रतिबंधों का उल्लंघन करने पर 8679 लोगों के खिलाफ 4483 मामले दर्ज किए हैं। पुलिस ने 5505 लोगों को गिरफ्तार भी किया जिन्हें बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया है।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!