मुम्बई कांग्रेस ने संविधान की प्रति जलाने के विरोध में किया प्रदर्शन

Edited By Yaspal,Updated: 13 Aug, 2018 06:05 PM

mumbai congress protest against burning of copy of constitution

मुम्बई कांग्रेस ने नई दिल्ली में संविधान की प्रति कथित रुप से जलाये जाने के खिलाफ आज प्रदर्शन किया और मांग की कि इसके लिए जिम्मेदार लोगों पर राजद्रोह का मामला दर्ज किया जाए।

मुम्बईः मुम्बई कांग्रेस ने नई दिल्ली में संविधान की प्रति कथित रुप से जलाये जाने के खिलाफ आज प्रदर्शन किया और मांग की कि इसके लिए जिम्मेदार लोगों पर राजद्रोह का मामला दर्ज किया जाए। दिल्ली पुलिस ने संविधान की प्रति कथित रूप से जलाने को लेकर शनिवार को 40 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था।

मुम्बई कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दादर रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन किया और इस घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि यह घटना संविधान और उसके निर्माता बी आर अंबेडकर का अपमान है। इस कार्यक्रम के अगुवा पूर्व कांग्रेस सासद एकनाथ गायकवाड़ ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘गिरफ्तारी काफी नहीं है। हम मांग करते हैं कि आरोपियों पर राजद्रोह के आरोप लगाए जाएं ताकि कोई फिर ऐसा करने की जुर्रत न करे।’’

PunjabKesari

गायकवाड़ ने केंद्र की भाजपा नीत सरकार पर ऐसे तत्वों को भड़काने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने मोदी के खिलाफ नारे लगाए और उन पर संविधान के मूल स्वरूप को कमजोर करने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

अखिल भारतीय भीम सेना की शिकायत के बाद जांच में पुलिस को पता चला कि नौ अगस्त को यूथ इक्वलिटी फाउंडेशन (आजाद सेना) और आरक्षण विरोधी समिति ने संसद मार्ग पर प्रदर्शन किया था और संविधान की प्रति जलायी थी। वे लोग अनुसूचित जाति.जनजाति अत्याचार निवारण कानून में संशोधन का विरोध कर रहे थे।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!