मुंबई गोवा हाईवे पुल: मरने वालों की संख्या 24 हुई, रेस्कयू आप्रेशन अब भी जारी

Edited By ,Updated: 06 Aug, 2016 03:50 PM

mumbai goa highway bridge

सावित्री नदी में तलाशी अभियान के दौरान आज दो और शव बरामद किए जाने के साथ ही महाड़ में अंग्रेजों के जमाने के पुल के गिर जाने के कारण दो सरकारी बसों और कुछ निजी वाहनों के बह जाने की घटना में मरने वालों की संख्या 24 हो गई है।

मुंबई: सावित्री नदी में तलाशी अभियान के दौरान आज दो और शव बरामद किए जाने के साथ ही महाड़ में अंग्रेजों के जमाने के पुल के गिर जाने के कारण दो सरकारी बसों और कुछ निजी वाहनों के बह जाने की घटना में मरने वालों की संख्या 24 हो गई है। रायगढ़ जिले के एक अधिकारी ने आज बताया, ‘‘नदी में विभिन्न स्थानों से दो और शव जो पुरुषों के हैं, बरामद किए गए हैं। इसके साथ ही अब मरने वालों की संख्या बढ़ कर 24 हो गई हैं। इनमें से एक का शव महापराल पुल और दूसरा अंबर क्रीक के नजदीक मिला।’’

उन्होंने बताया कि आज सुबह कई एजेंसियां और स्थानीय गोताखोरों सहित एक ताजा तलाशी अभियान चलाया गया। यह हादसा महाड़ में मंगलवार रात में उस समय हुआ जब मुंबई गोवा राजमार्ग पर स्थित करीब सौ साल पुराना एक पुल ध्वस्त हो गया जिसके कारण दो सरकारी बस और कुछ निजी वाहन उफनती नदी में बह गए। पहचान किए गए 22 पीड़ितों में से 10 राजपुर-बोरिवली बस में सवार थे जबकि सात जयगढ़-मुंबई बस में यात्रा कर रहे थे। दोनों बसें महाराष्ट्र राज्य परिवहन निगम की थी। तटरक्षक, एनडीआरएफ और नौसेना की करीब 12 नौकाएं और करीब 160 कर्मचारियों को तलाशी अभियान में लगाया गया है। जिला प्रशासन स्थानीय मछुआरों की भी मदद ले रहे हैं।

मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने कहा है कि सरकार मृतकों के निकटतम परिजन को पांच लाख रुपया देगी। सरकार ने पूर्व में ही घोषणा कर दी है कि दोनों सरकारी बसों के मृतक प्रत्येक कर्मचारी के परिजन को सरकारी नौकरी दी जाएगी या 10-10 लाख रुपया मुआवजा दिया जाएगा। फड़णवीस ने कहा था कि मंगलवार रात में पुल के ध्वस्त हो जाने के बाद दो सरकारी बसों के अलावा, एक टवेरा और एक होंडा सिटी कार भी नदी में गिर गई थी।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!