मुंबई हादसा: 28 साल की खुशबू के लिए जन्मदिन ही बन गया मौत का दिन

Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 Dec, 2017 01:27 PM

mumbai kamala mills compound mojo restaurant fire khusbu bansal birthday

मध्य मुंबई की एक इमारत में स्थित पब में जन्मदिन के उत्सव के दौरान आधी रात के बाद आग लगने की घटना में 11 महिलाओं समेत 14 लोगों की मौत हो गई, जिससे जश्न का पूरा माहौल मातम में तब्दील हो गया। मरने वालों में 28 साल की खुशबू बंसल भी शामिल है।

नई दिल्ली: मध्य मुंबई की एक इमारत में स्थित पब में जन्मदिन के उत्सव के दौरान आधी रात के बाद आग लगने की घटना में 11 महिलाओं समेत 14 लोगों की मौत हो गई, जिससे जश्न का पूरा माहौल मातम में तब्दील हो गया। मरने वालों में 28 साल की खुशबू बंसल भी शामिल है। 
PunjabKesari
जानकारी मुताबिक कमला हिल्स कांपउंड के लंदन टैक्सी बार में शुक्रवार को 28 साल की खुशबू बंसल अपना 29वां जन्मदिन सेलिब्रेट करने आई थी। लेकिन किसी को क्या पता था कि यह खुशी के दिन उसके लिए मौत का दिन बन जाएगा। बताया जा रहा है कि अपने दोस्तों के साथ खुशबू 29वां बर्थडे सेलिब्रेट करने आई थी। उसने 12 बजे केक काटा। सभी दोस्त खुशबू की बर्थडे पार्टी की खुशियां मना रहे थे कि तभी 12.30 बजे पब में आग फैल गई। 
PunjabKesari
आग से बचने के लिए ये सभी युवा बाथरूम में घुस गए और नलों का पानी खोल दिया। लेकिन बाथरूम के अंदर दम घुटने की वजह से खुशबू और उसके दोस्तों की मौत हो गई। ये सभी खुशबू का बर्थडे मनाने के लिए पब आई हुई थीं।
PunjabKesari
इस बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आग लगने की घटना पर दुख व्यक्त किया है।  फडणवीस ने ट्वीट किया, ‘‘मुंबई के कमला मिल्स में आग लगने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बारे सुनकर व्यथित हूं। घटना में कई लोगों की जान चली गयी। मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिजनों के साथ हैं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। बीएमसी आयुक्त को इस संबंध में गहन जांच का निर्देश देता हूं।’’  एक अन्य ट्वीट में मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने बृहन्मुंबई महानगरपालिका आयुक्त (अजय मेहता) को दोषी अधिकारियों के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!