ये हैं भारत के सबसे मंहगे गणपति, कराया गया 300 कराेड़ का बीमा!

Edited By ,Updated: 06 Sep, 2016 08:15 AM

mumbai mandals bumper insurance for ganesh chaturthi

पूरे देश में सोमवार से गणेश उत्सव की धूम मची हुई है।

मुंबईः पूरे देश में सोमवार से गणेश उत्सव की धूम मची हुई है। पिछली बार की तरह ही इस बार भी देश के सबसे अमीर गणपति के तौर पर मशहूर मुंबई के जीएसबी सेवा मंडल ने अपने गणपति का रिकॉर्ड 300 करोड़ का बीमा करवाया है। 

मन्नतों का गणपति 
मुंबई के किंगसर्कल में मौजूद जीएसबी गणेश मंडल की अपनी एक अलग पहचान है, जिसे मन्नतों का गणपति भी कहा जाता है। यहां हर दिन डेढ़ से दो लाख भक्त बप्पा के दर्शन करने आते हैं। शहर के सबसे धनी मंडल, किंग सर्कल के गौड़ सारस्वत ब्राह्मण सेवा मंडल ने बप्पा के लिए 300 करोड़ रुपए का बीमा करवाया है, जिसमें 25 करोड़ गणपति के गहनों की चोरी होने पर, 10 करोड़ आग लगने पर, 40 करोड़ भूकंप आने पर, 225 करोड़ प्राकृतिक आपदा का शामिल है। 

ईको फ्रेंडली गणपति की ये मूर्ति
हर साल यहां सोने और चांदी से बप्पा की विशाल मूर्ति तैयार की जाती है। इस बार गणपति की मूर्ति में 68 किलो सोना और 327 किलो चांदी का इस्तेमाल किया गया मुंबई पुलिस कमिश्नर और स्थानीय पुलिस थाने को दिया गया है। 14 फीट ऊंची गणेश भगवान की प्रतिमा 2 महीने की मेहनत से तैयार की गई है, जिसका कुल वज़न दो टन है। बता दें कि गणेश जी की ये मूर्ति ईको फ्रेंडली है, जिसे मिट्टी से तैयार किया गया है। यहां गणपति 7 दिनों के लिए विराजमान रहेंगे। उम्मीद है कि 20 लाख से ज्यादा भक्त बाप्पा के दर्शन करने आएंगे। 400 से ज्यादा निजी सुरक्षा गार्ड 24 घंटे बाप्पा की सुरक्षा में लगे रहेंगे।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!