मुंबई में चार संदिग्ध हथियारबंद लोग दिखे,, हाई अलर्ट जारी

Edited By ,Updated: 22 Sep, 2016 05:47 PM

mumbai on high alert children saw men in black clothes allegedly carrying arms

मुम्बई में नौसेना स्टेशन-अभिमन्यु के समीप चार संदिग्ध हथियारबंद लोगों को देखे जाने के बाद वहां स्थित नौसेना और वायुसेना के ठिकानों पर हाई अलर्ट कर दिया गया है।

नई दिल्ली: मुम्बई में नौसेना स्टेशन-अभिमन्यु के समीप चार संदिग्ध हथियारबंद लोगों को देखे जाने के बाद वहां स्थित नौसेना और वायुसेना के ठिकानों पर हाई अलर्ट कर दिया गया है।

नौसैनिक और वायुसैनिक ठिकानों पर बढ़ा दी गई सतर्कता
नौसेना के सूत्रों ने आज बताया कि करंजा द्वीप के निकट आईएनएस-अभिमन्यु से लगे क्षेत्र में स्कूली बच्चों ने पूर्वाह्न 11 बजे चार हथियारबंद लोगों को देखा, जो विदेशी भाषा में बातचीत कर रहे थे। उन्होंने इसकी सूचना स्कूल में दी और स्कूल प्रशासन ने इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस तथा नौसेना के अधिकारियों को दी, जिसके बाद से सभी नौसैनिक और वायुसैनिक ठिकानों पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। तमाम सुरक्षा एजेंसियां संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश कर रही हैं।   

संदिग्धों का पता लगाने में जुटी है पुलिस
राज्य की आतंकवाद निरोधक इकाई, स्थानीय पुलिस तथा अन्य एजेंसियां पूरे क्षेत्र की घेराबंदी करके संदिग्धों का पता लगाने में जुटी हैं। आईएनएस-अभिमन्यु स्टेशन में नौसेना का हथियार डिपो है। इससे पहले इस स्टेशन पर नौसेना के मार्कोस कमांडो को प्रशिक्षण दिया जाता था। विस्तृत योरे की प्रतीक्षा है।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!