Edited By Seema Sharma,Updated: 27 Aug, 2020 03:44 PM
दक्षिण मुंबई के नागपाड़ा क्षेत्र में गुरुवार को तीन मंजिला एक इमारत का एक हिस्सा ढह गया जिसके बाद मलबे में कम से कम चार लोगों के फंसे होने की आशंका है। फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शुक्लाजी स्ट्रीट पर स्थित इमारत का...
नेशनल डेस्कः दक्षिण मुंबई के नागपाड़ा क्षेत्र में गुरुवार को तीन मंजिला एक इमारत का एक हिस्सा ढह गया जिसके बाद मलबे में कम से कम चार लोगों के फंसे होने की आशंका है। फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि शुक्लाजी स्ट्रीट पर स्थित इमारत का शौचालय वाला हिस्सा दोपहर लगभग 1 बजे गिर गया। अधिकारियों ने कहा कि दुर्घटनास्थल पर दमकल की पांच गाड़ियां, एक त्वरित प्रतिक्रिया वाहन और एम्बुलेंस पहुंच गए हैं तथा बचाव अभियान जारी है।