2 बीवियों का खर्चा उठाना हुआ मुश्किल तो छापने लगा जाली नोट

Edited By Anil dev,Updated: 23 Mar, 2019 09:18 AM

mumbai police dev kumar ramratan patel t v serials

मुंबई पुलिस ने एक स्क्रिप्टराइटर को कथित रूप से जाली नोट छापने और करीब 15 लाख रुपए मार्कीट में जारी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि उसकी 2 बीवियां हैं जिनका खर्चा उठाना मुश्किल हो गया तो...

मुंबई: मुंबई पुलिस ने एक स्क्रिप्टराइटर को कथित रूप से जाली नोट छापने और करीब 15 लाख रुपए मार्कीट में जारी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि उसकी 2 बीवियां हैं जिनका खर्चा उठाना मुश्किल हो गया तो वह जाली नोट छापने लगा। उसकी एक पत्नी मॉडल और दूसरी हाऊसवाइफ है। 

आरोपी को रंगे हाथों किया गिरफ्तार
मुंबई के बोरीवली स्थित एस.वी. रोड में पुलिस ने आरोपी देव कुमार रामरतन पटेल (37) को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी उस समय बैग के साथ संदिग्ध रूप से घूम रहा था। उसके बैग की जांच करने पर उसमें जाली नोट मिले। पुलिस ने बताया कि आरोपी कई टी.वी. सीरियल्स की स्क्रिप्ट लिख चुका है। पुलिस ने आरोपी के नालासोपारा घर में छानबीन की जहां से 5 लाख रुपए के नकली नोट मिले।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!