मुंबई पुलिस ने कराई कंगना के घर, दफ्तर के बाहर सुरक्षा मुहैया

Edited By Ali jaffery,Updated: 10 Sep, 2020 12:10 PM

mumbai police kangana ranaut p o k

मुंबई पुलिस ने अभिनेत्री कंगना रनौत के उपनगर खार स्थित आवास और बांद्रा में उनके दफ्तर/बंगले के बाहर सुरक्षा बंदोबस्त किये हैं। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। केंद्र सरकार ने कंगना को वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है। उन्होंने हाल...

मुंबई: मुंबई पुलिस ने अभिनेत्री कंगना रनौत के उपनगर खार स्थित आवास और बांद्रा में उनके दफ्तर/बंगले के बाहर सुरक्षा बंदोबस्त किये हैं। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। केंद्र सरकार ने कंगना को वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है। उन्होंने हाल ही में मुंबई पुलिस की आलोचना की थी और महानगर की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से की थी, जिस पर उठे विवाद के बाद उन्हें केंद्र की ओर सुरक्षा प्रदान की गयी है। शिवसेना ने उनके बयानों की निंदा की। 

कंगना बुधवार को हिमाचल प्रदेश में अपने घर से मुंबई लौटी थीं। उनके लौटने से कुछ समय पहले ही शिवसेना के नियंत्रण वाले बृहन्मुंबई महानगरपालिका बीएमसी) ने उनके बांद्रा स्थित बंगले/दफ्तर में अवैध निर्माण कार्यों को गिराने की कार्रवाई शुरू की थी। हालांकि, कुछ समय बाद ही बंबई उच्च न्यायालय ने अभिनेत्री को राहत देते हुए बीएमसी द्वारा अवैध निर्माण को तोडऩे की प्रक्रिया पर रोक लगा दी। अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया, कंगना के खार स्थित आवास के बाहर किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए एक पुलिस वाहन तैनात किया गया है जिसमें अधिकारी मौजूद हैं। इस टीम में महिला कांस्टेबल भी शामिल हैं।

उन्होंने कहा, इसके अलावा, उनके पाली हिल स्थित बंगले के बाहर भी इसी तरह की सुरक्षा के इंतजाम किये गये हैं। इस बंगले को कल नगर निगम ने आंशिक रूप से गिरा दिया था। सूत्रों के मुताबिक, कंगना रनौत बृहस्पतिवार को अपने पाली हिल स्थित बंगले का दौरा कर सकती हैं। कंगना ने बुधवार को मुंबई लौटने के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री तथा शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे की आलोचना करते हुए कहा था, च्च्जिस तरह से उनके दफ्तर को तोड़ा गया है, एक दिन उनका भी घमंड टूटेगा।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!