एक शर्त के चलते मुंबई के सबसे पॉश इलाके में 11 साल से खाली है फ्लैट, किराया 64 रुपए

Edited By Anil dev,Updated: 30 Mar, 2019 01:45 PM

mumbai police mahalaxmiwala charity building trust

दक्षिण मुंबई ऐसा पॉश इलाका है जहां रहने के लिए लोग घर खोजते हैं और ऊंची से ऊंची कीमत देने के लिए तैयार रहते हैं। वहीं यहां के ताड़देव इलाके की स्लीटर रोड पर 800 वर्ग फीट का एक फ्लैट ऐसा भी है जिसका किराया केवल 64 रुपए है और यह एक शर्त के कारण 11 साल...

मुंबई: दक्षिण मुंबई ऐसा पॉश इलाका है जहां रहने के लिए लोग घर खोजते हैं और ऊंची से ऊंची कीमत देने के लिए तैयार रहते हैं। वहीं यहां के ताड़देव इलाके की स्लीटर रोड पर 800 वर्ग फीट का एक फ्लैट ऐसा भी है जिसका किराया केवल 64 रुपए है और यह एक शर्त के कारण 11 साल से खाली पड़ा है।

मुंबई पुलिस के कई कर्मचारी कर चुके हैं अप्लाई
दरअसल, यह फ्लैट धुनजीबॉय बिल्डिंग में 1940 में मुंबई पुलिस के पारसी अफसरों के रहने के लिए पारसी समुदाय द्वारा अलॉट किया गया था। इस भवन का स्वामित्व पारसी ट्रस्ट आर.डी. महालक्ष्मीवाला चैरिटी बिल्डिंग ट्रस्ट के पास है। इस ट्रस्ट का मुंबई पुलिस से समझौता हुआ था कि यह अपार्टमैंट केवल पारसी पुलिस अधिकारी को रहने के लिए दिया जाएगा। यहां आखिरी बार एक सहायक पुलिस आयुक्त फिरोज गंजिया रहे थे लेकिन 2008 में वह इसे छोड़कर चले गए, तब से फ्लैट खाली पड़ा है। बताया जा रहा है कि इस फ्लैट के लिए मुंबई पुलिस के कई कर्मचारी अप्लाई कर चुके हैं लेकिन पारसी ट्रस्ट की शर्त के कारण अब तक किसी को भी यह फ्लैट नहीं दिया गया है।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!