Edited By vasudha,Updated: 29 Aug, 2020 03:17 PM
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को कथित रूप से आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप झेल रही अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती से सीबीआई पूछताछ जारी है। रिया चक्रवर्ती के घर के बाहर मौजूद हालातों को देखते हुए मुंबई पुलिस उन्हे सुरक्षा देगी। मुंबई पुलिस के दो अधिकारी...
नेशनल डेस्क: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच कर रही सीबीआई के कहने पर मुंबई पुलिस ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई है। रिया पर अभिनेता को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि सीबीआई ने शनिवार को शहर पुलिस से यह अनुरोध किया था।
सीबीआई ने रिया से उपनगर सांताक्रूज में डीआरडीओ के गेस्ट हाउस में शुक्रवार को पूछताछ की थी। अभिनेत्री से आज फिर पूछताछ की जा रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि केन्द्रीय जांच एजेंसी के अनुरोध पर हमने रिया को सुरक्षा मुहैया कराई है।
रिया ने हाल ही में एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा था कि उनके और उनके परिवार के सदस्यों को खतरा है। रिया ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया था जिसमें उनके पिता को उनकी इमारत परिसर के बाहर मीडिया ने घेर रखा था। रिया ने साथ ही कहा था कि इस स्थिति में वह जांच एजेंसियों के साथ सहयोग के लिए अपने घर से बाहर भी नहीं जा पा रही हैं।
बता दें कि सीबीआई ने शुक्रवार को रिया चक्रवर्ती से 10 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की थी। पहली बार सीबीआई के सामने पेश हुईं रिया रात नौ बजे के बाद सांताक्रूज में डीआरडीओ अतिथि गृह से रवाना हुईं थी। उन्हें दोबारा पेश होने के लिये कहा गया था।