मुरादनगर श्मशान हादसे का मुख्य आरोपी ठेकेदार अजय त्यागी गिरफ्तार, घोषित हुआ था 25 हजार का इनाम

Edited By Pardeep,Updated: 05 Jan, 2021 05:25 AM

muradnagar cremation accident accused ajay tyagi arrested

गाजियाबाद के मुरादनगर में श्मशान में हुए हादसे का मुख्य आरोपी अजय त्यागी को गिरफ्तार कर लिया गया है। हादसे के बाद से अजय त्यागी फरार था। गाजियाबाद पुलिस ने आरोपी अजय त्यागी पर 25 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया था

नेशनल डेस्कः गाजियाबाद के मुरादनगर में श्मशान में हुए हादसे का मुख्य आरोपी अजय त्यागी को गिरफ्तार कर लिया गया है। हादसे के बाद से अजय त्यागी फरार था। गाजियाबाद पुलिस ने आरोपी अजय त्यागी पर 25 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया था। हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई थी। श्मशान घाट में घटिया निर्माण के चलते छत गिर गई थी जिसके चलते यह हादसा हुआ था।
PunjabKesari
इस मामले में ठेकेदार, नगरपालिका की कार्यपालन अधिकारी समेत कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। इस मामले में ईओ, इंजीनियर और सुपरवाइजर को गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि ठेकेदार फरार चल रहा था। आरोपी ठेकेदार अजय त्यागी को सोमवार देर रात गिरफ्तार किया गया।
PunjabKesari
पुलिस ने अपनी जांच में श्मशान घाट में छत बनाने वाले ठेकेदार, नगरपालिका के इंजीनियर और अफसरों को लापरवाह पाया था। हादसे के बाद की तस्वीरें और चश्मदीदों के बयानों से पता चलता है कि श्मशान घाट में लोगों को पानी और धूप से बचाने वाली छत मौत का कारण बन गई। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!