दिल्ली में कांग्रेसी नेता की हत्या, शादी समारोह से लौट रहे थे घर

Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Feb, 2018 01:16 PM

murder of congress leader in delhi returning from marriage ceremony

सोमवार की रात को भलस्वा फ्लाइओवर पर कांग्रेसी नेता विनोद मेहरा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। विनोद अपने भांजे के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे, गीता कॉलोनी निवासी विनोद...

नई दिल्ली: सोमवार की रात को भलस्वा फ्लाइओवर पर कांग्रेसी नेता विनोद मेहरा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। विनोद अपने भांजे के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे, गीता कॉलोनी निवासी विनोद अपने भांजे के साथ जीटी करनाल रोड से घर की तरफ लौट रहे थे। हत्या की  वजह  रोडरेज बताई जा रही है।

दरअसल जब विनोद फ्लाइओवर से गुजर रहे थे तभी उनकी वैगन-आर कार से एक इको कार टच हुई। विनोद ने इको कार में सवार युवकों को आराम से गाड़ी चलाने को कहा। इस पर इको सवार युवकों ने जबरन उनकी कार रुकवाई। कहासुनी के चलते सीने में गोली दाग दी और मौके से फरार हो गए। इस घटना में उनका भांजा चश्मदीद है।

फिलहाल मामले में जहांगीर पुलिस जांच कर रही है। डीसीपी (नॉर्थ वेस्ट) असलम खान ने कहा कि शुरुआती जांच से लग रहा है कि हत्या की वजह रोडरेज है। हत्यारों की तलाश के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं। विनोद मेहरा कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता थे। विनोद गीता कॉलोनी में अपने माता, पिता, भाई के साथ जॉइंट फैमिली में रहते हैं। गीता कॉलोनी ब्लॉक के अलावा प्रदेश स्तर पर पदाधिकारी रहे हैं। विनोद पेशे से बिल्डर थे। गीता कॉलोनी आरडब्लूए में भी खासे सक्रिय बताए जा रहे हैं।

भांजा पूरी वारदात का चश्मदीद
विनोद का 16 वर्षीय भांजा पूरी वारदात का चश्मदीद है। बताया जा रहा है कि उन्होंने भांजे को बेटे के तौर पर गोद लिया था। वह साथ ही रहता है जो 10वीं का छात्र है। विनोद ने दिल्ली पुलिस की एक सब इंस्पेक्टर से दूसरी शादी की है, लेकिन उनके बीच संबंध अच्छे नहीं थे। सब इंस्पेक्टर काफी समय से उनसे अलग रहती हैं।

दोस्त के बेटे की थी शादी
विनोद रात भांजे के साथ अपने दोस्त अशोक दत्त के बेटे की शादी में शिरकत करने गए थे। शादी समारोह जीटी करनाल रोड पर आयोजित हुआ था। रात करीब 9:30 बजे वैगन-आर कार से निकले। वहां से लौटते समय भलस्वा फ्लाइओवर पर उनकी कार दूसरी कार से टच हो गई, जिसमें 4 युवक सवार थे।

भांजे ने बताया- गाड़ी हुई थी टच
भांजे ने पुलिस को बताया कि कार टच होने पर मामा ने उक्त युवकों को आराम से गाड़ी चलाने की नसीहत दी। इस पर वे लोग कार जबरन रुकवाने की कोशिश करने लगे। बार-बार शीशे पर हाथ मार रहे थे। तब तक उन्हें बिलकुल अंदेशा नहीं था कि उस कार में हथियारबंद बदमाश होंगे। 

मामा को फ्लाइओवर पर कार रोकनी पड़ी। वे लोग गाली-गलौज करने लगे। मामा कार से नीचे उतर गए। कहासुनी और धक्का-मुक्की होने लगी। तभी एक युवक अपने साथी की तरफ इशारा करके कहा, जानता है ये कौन है... ये मिनट से पहले सामान टिका देता है। विनोद ने उसकी धमकी को नजरंदाज किया तो उस युवक ने अपने साथी को कहा कि मार.. मार... इसको गोली मार। तभी दूसरे युवक ने कट्टा निकाला और मामा के सीने में नजदीक गोली मार दी। गोली दिल के पास लगी। विनोद खून से लथपथ होकर गिर पड़े। 

टीचर ने पहुंचाया अस्पताल
उसी समय उनके भांजे की टीचर भी उसी शादी समारोह से शिरकत करके अपनी कार से लौट रही थीं। उन्होंने रोड किनारे स्टूडेंट को देखा तो कार रोक दी। टीचर की फैमिली की मदद से विनोद मेहरा को कार में लेटाया। अस्पताल ले गए। परमानंद अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!