मध्यप्रदेश जनसंवाद रैलीः नड्डा बोले- चीन से राजीव गांधी फाउंडेशन को मिली मोटी रकम

Edited By Yaspal,Updated: 25 Jun, 2020 06:41 PM

nadda said  rajiv gandhi foundation gets big money from china

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि साल 2005-06 में राजीव गांधी फाउंडेशन को चीन से तीन सौ हजार करोड़ अमेरिकी डॉलर की राशि मिली थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को यह बताना चाहिए कि इतनी मोटी रकम किस बात के लिए राजीव गांधी फाउंडेशन...

नई दिल्लीः भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि साल 2005-06 में राजीव गांधी फाउंडेशन को चीन से तीन सौ हजार करोड़ अमेरिकी डॉलर की राशि मिली थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को यह बताना चाहिए कि इतनी मोटी रकम किस बात के लिए राजीव गांधी फाउंडेशन को मिली थी , जिसकी अध्यक्ष कांग्रेस नेता सोनिया गांधी हैं।

नड्डा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी फाउंडेशन के सदस्य हैं। नड्डा ने ये गंभीर आरोप मध्य प्रदेश जनसंवाद नाम से आयोजित एक डिजिटल रैली को दिल्ली से संबोधित करते हुए लगाए। इस रैली को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे आश्चर्य होता है कि राजीव गांधी फाउंडेशन को 2005-06 में पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना और चीनी दूतावास ने तीन सौ हजार करोड़ यूएस डॉलर क्यों दिए।'' नड्डा ने कहा कि विपक्ष के लोग विरोध के नाम पर किस तरीके से ‘‘दोस्ती'' निभाते हैं, यह इसका एक उदाहरण है।

नड्डा ने कहा, ‘‘देश जानना चाहता है कि राजीव गांधी फाउंडेशन को तीन सौ हजार करोड़ अमेरिकी डॉलर किस लिए दिए गए थे। एक परिवार की गलतियों के कारण 43 हजार वर्ग किलोमीटर हमारी भूमि चली गई। चीन से ये फंड लेते हैं और उसके बाद वो स्टडी कराते हैं, जो देश के हित में नहीं है और ये उसके लिए वातावरण तैयार करते हैं।'' उन्होंने कहा कि लोगों को अपने पक्ष में करने के बहुत से तरीके होते हैं। ‘‘आज चीन के खिलाफ ऐसे खड़े हैं जैसे इनके बराबर का कोई दूसरा प्रहरी ही नहीं हो।''

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!