पीएम मोदी-अमित शाह ने भारत की तकदीर और तस्वीर बदल दी: नड्डा

Edited By vasudha,Updated: 29 Jul, 2020 04:00 PM

nadda says pm modi amit shah changed the fate and picture of india

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत कोरोना वायरस के साथ-साथ सीमा पर पाकिस्तान और चीन का भी मजबूती से मुकाबला कर रहा है। आज का भारत पहले वाला भारत नहीं रहा। भारत की इस छवि को दुनिया भी समझ...

नेशनल डेस्क: भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत कोरोना वायरस के साथ-साथ सीमा पर पाकिस्तान और चीन का भी मजबूती से मुकाबला कर रहा है। आज का भारत पहले वाला भारत नहीं रहा। भारत की इस छवि को दुनिया भी समझ रही है। नड्डा ने नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि कोरोना वायरस के परिणामस्वरूप देश भर में लागू किए गए लॉकडाउन के दौरान भाजपा ने जो सेवा का कार्य किया वह पहले कभी नहीं हुआ। 

 

 मोदी सरकार की उपलब्धियों का किया जिक्र
भाजपा अध्यक्ष ने जम्मू एवं कश्मीर से धारा 370 निरस्त करने, तीन तलाक की प्रथा खत्म करने और नागरिकता संशोधन कानून सहित पिछले छह सालों में मोदी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री मोदी की ‘‘इच्छाशक्ति'' और अमित शाह की रणनीति के चलते सफल हुई है। उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में जो काम हुए हैं, उन्होंने जो देश की तकदीर और तस्वीर बदली है। अंतरराष्ट्रीय दृष्टि से भारत की जो छवि बनी है। आज जब चीन के साथ गतिरोध चल रहा है, तो दुनिया को समझ में आ रहा है कि भारत बदल चुका है। आज हम कोरोना से लड़ रहे हैं। आज हम पाकिस्तान से भी लड़ रहे है और चीन के साथ भी गलवान में गतिरोध में खड़े हैं। हमारी सेना खड़ी है और 130 करोड का सारा देश खड़ा है।

 

भाजपा ने डिजिटल माध्यमों को आगे बढ़ाया 
लॉकडाउन के दौरान भाजपा संगठन की ओर से देश भर में चलाए गए सेवा कार्यक्रमों की चर्चा करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि इस अवधि में भी पार्टी ने डिजीटल माध्यमों का इस्तेमाल करते हुए जनता के साथ संपर्क बनाए रखा। सारे राजनीतिक दल लॉकडाउन में लॉकडाउन हो गए थे। आज भी हैं। यह भाजपा है, जिसने वीडियो कांफ्रेंस और डिजिटल माध्यमों का इस्तेमाल करते हुए संपर्क अभियान को ऊपर से लेकर नीचे तक आगे बढ़ाया है।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!