Edited By vasudha,Updated: 29 Jul, 2018 04:12 PM
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने मानसून को देखते हुये दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखा है। जिसमें डेंगू और मच्छर जनित अन्य बीमारियों के प्रसार की जांच के लिए निवारक और नियंत्रण उपायों को लागू करने के लिए कार्रवाई शुरू करने...
नेशनल डेस्क: केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने मानसून को देखते हुये दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखा है। जिसमें डेंगू और मच्छर जनित अन्य बीमारियों के प्रसार की जांच के लिए निवारक और नियंत्रण उपायों को लागू करने के लिए कार्रवाई शुरू करने की आवश्यकता पर बल दिया गया।
नड्डा ने मुख्यमंत्री को पत्र लिख मच्छर को नियंत्रित करने की गतिविधियों को मजबूती प्रदान करने के लिए प्रशिक्षित कर्मचारियों की नियुक्ति करने और नगर निगमों में सामान उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने दिल्ली सरकार से यह सुनिश्चित करने को भी कहा है कि पहचान की गयी सभी प्रयोगशालाएं डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया की जांच के लिए नैदानिक सुविधाओं से लैस हो।
नड्डा ने केजरीवाल से अस्पतालों में पर्याप्त संख्या में बिस्तरों, दवाओं और अन्य संबंधित सामग्रियां तथा यह सुनिश्चित करने को कहा कि स्वास्थ्य केन्द्र में किसी को भी उपचार से इंकार नहीं किया जाए। दिल्ली सरकार चिकित्सकों के प्रशिक्षण के लिए मंत्रालय के मास्टर प्रशिक्षकों की सेवाओं का भी इस्तेमाल कर सकती है।