नागालैंड कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Mar, 2018 05:26 PM

nagaland congress chief resigns

नागालैंड कांग्रेस अध्यक्ष के थेरी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार थेरी ने नैतिक आधार पर इस्तीफा दिया है। सूत्रों के अनुसार 27 फरवरी को हुए विधानसभा चुनाव में मिली हार पर चर्चा करने के लिए रविवार को पार्टी की...

कोहिमा : नागालैंड कांग्रेस अध्यक्ष के थेरी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार थेरी ने नैतिक आधार पर इस्तीफा दिया है। सूत्रों के अनुसार 27 फरवरी को हुए विधानसभा चुनाव में मिली हार पर चर्चा करने के लिए रविवार को पार्टी की कार्यकारी समिति की बैठक हुई जिसमें थेरी ने अपना पद छोडऩे की इच्छा जाहिर की।

उन्होंने बताया कि थेरी की नियुक्ति सीधे अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) की ओर से की गई थी और उनका त्यागपत्र नागालैंड प्रदेश कांग्रेस के माध्यम से नहीं भेजा जा सकता।

इसके मद्देनजर उन्हें अपना इस्तीफा एआईसीसी को ही देना होगा। उल्लेखनीय है कि 60 सदस्यीय नागालैंड विधानसभा की 18 सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ी थी लेकिन वह एक भी सीट जीतने में कामयाब नहीं हो पाई थी। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!