Edited By ,Updated: 02 Jan, 2017 10:35 PM
सिखों के दसवें गुरू गोबिन्द सिंह जी के 350वें प्रकाशोत्सव पर मन्दिरों के शहर जम्मू में एक भव्य नगरकीर्तन का आयोजन किया गया।
जम्मू: सिखों के दसवें गुरू गोबिन्द सिंह जी के 350वें प्रकाशोत्सव पर मन्दिरों के शहर जम्मू में एक भव्य नगरकीर्तन का आयोजन किया गया। जहां एक तरफ संगत ने इसमें बढ़चढक़र भाग लिया वहीं दूसरी तरफ भारी ट्रेफिक जाम से लोगों को काफी असुविधा का भी सामना करना पड़ा।
हांलाकि ट्रेफिक पुलिस ने ट्रेफिक को सुचारू बनाने के लिए पहले ही रूटों को डाइवरट कर दिया था। इस संदर्भ में पहले ही जानकारी भी दे दी गई थी। वहीं शहर में निकाले गए नगर कीर्तन के लिए जगह-जगह लंगर और छबली की व्यवस्था भी की गई थी।