गुरुपर्व पर 3 जनवरी को निकाला जाएगा नगर कीर्तन

Edited By Monika Jamwal,Updated: 01 Jan, 2021 07:51 PM

nagar kirtan will be taken out on 3 january at guruparav

श्री गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य पर रविवार को नगर कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष चरणजीत सिंह ने दी।

कठुआ : श्री गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य पर रविवार को नगर कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष चरणजीत सिंह ने दी। गुरुद्वारा में आयोजित बैठक के उपरांत सिंह ने बताया कि आगामी रविवार 3 जनवरी को शहर में नगर कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। इस नगर कीर्तन में टाडी जत्था भाई अमरीक सिंह के अलावा गतका पार्टियां करतब दिखाएंगी। पांच जनवरी को गुरुद्वारा साहिब में समागम का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने तमाम संगत से इन आयोजनों में भाग लेने के साथ साथ सहयोग की अपील की है। इस मौके पर प्रवीण सिंह, दलजीत सिंह, अमरीक सिंह सहित अन्य भी मौजूद रहे। 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!