Edited By Yaspal,Updated: 27 Nov, 2021 06:28 PM
राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू ने संसद के शीतकालीन सत्र से पहले कल सदन में सभी राजनीतिक दलों के नेताओं की बैठक बुलाई बुलाई है। राज्यसभा सचिवालय के सूत्रों ने शनिवार को यहां यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार नायडू ने सदन में सभी राजनीतिक दलों के...
नई दिल्लीः राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू ने संसद के शीतकालीन सत्र से पहले कल सदन में सभी राजनीतिक दलों के नेताओं की बैठक बुलाई बुलाई है। राज्यसभा सचिवालय के सूत्रों ने शनिवार को यहां यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार नायडू ने सदन में सभी राजनीतिक दलों के नेताओं की बैठक बुलाई है। यह बैठक कल शाम 5:30 बजे होगी। सूत्रों ने बताया कि बैठक में सदन के सुचारू संचालन पर चर्चा होगी। गौरतलब है कि संसद का शीतकालीन सत्र 29 नवंबर सोमवार से आरंभ हो रहा है।