Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Jul, 2017 12:44 AM
एम. वेंकैया नायडू ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ओर से उन्हें उप राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किए जाने के कुछ ही देर बाद केन्द्रीय...
नई दिल्ली: एम. वेंकैया नायडू ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ओर से उन्हें उप राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किए जाने के कुछ ही देर बाद केन्द्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया। नायडू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सूचना एवं प्रसारण मंत्री तथा शहरी विकास मंत्री पद से आज रात अपना इस्तीफा भेजा।
नायडू कल उपराष्ट्रपति के लिए अपना नामांकन पत्र दखिल करेंगे। उन्हें उम्मीदवार बनाने का फैसला आज शाम भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड की बैठक में लिया गया। बैठक के बाद उनकी उम्मीदवारी की घोषणा करते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि राजग के सभी घटक दलों ने नायडू को उम्मीदवार बनाने पर सहमति दी है।