नायडू का दावा, ममता केंद्र में भाजपा सरकार बनाने में निभाएंगी बड़ी भूमिका

Edited By Yaspal,Updated: 08 May, 2019 11:36 PM

naidu s claim big role to play in bjp government at mamta center

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चन्द्रबाबू नायडू ने बुधवार को दावा किया कि केन्द्र में अगली गैर भाजपा सरकार को बनाने में तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। तेलुगुदेशम पार्टी के प्रमुख नायडू ने आरोप लगाया कि भाजपा...

झाड़ग्रामः आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चन्द्रबाबू नायडू ने बुधवार को दावा किया कि केन्द्र में अगली गैर भाजपा सरकार को बनाने में तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

तेलुगुदेशम पार्टी के प्रमुख नायडू ने आरोप लगाया कि भाजपा पश्चिम बंगाल में वोटों का ध्रुवीकरण करने के लिए सांप्रदायिक कार्ड खेल रही है क्योंकि वह राज्य की मुख्यमंत्री से राजनीतिक रूप से लड़ने में नाकाम रही है।

नायडू तृणमूल कांग्रेस के समर्थन में रैलियां करने के लिए दो दिन के लिए पश्चिम बंगाल आये हुए हैं। उनकी बृहस्तपिवार को खड़गपुर में बनर्जी के साथ बैठक निर्धारित है। नायडू ने यहां पहुंचने से पहले नयी दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की।

दोनों नेताओं ने लोकसभा चुनाव के परिणाम आने से दो दिन पहले 21 मई को विपक्षी नेताओं की बैठक की योजना पर विचार विमर्श किया ताकि चुनाव पश्चात गठबंधन की रूपरेखा तय हो सके।
 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!