नायडू की मोदी और शाह को चेतावनी- आंध्र प्रदेश के खिलाफ न रचें साजिश

Edited By vasudha,Updated: 03 Jun, 2018 05:32 AM

naidu warns modi and shah

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चन्द्रबाबू नायडू ने प्रदेश के खिलाफ साजिश रचने को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को चेतानवी दी है। नायडू ने भाजपा पर अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों का इस्तेमाल करके राज्य को अस्थिर करने के...

नेशनल डेस्क: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चन्द्रबाबू नायडू ने प्रदेश के खिलाफ साजिश रचने को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को चेतानवी दी है। नायडू ने भाजपा पर अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों का इस्तेमाल करके राज्य को अस्थिर करने के प्रयास का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यदि उन्होंने राज्य के खिलाफ साजिश की तो मोदी और भाजपा शाह को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। 
PunjabKesari
तेलुगू पर हमला नहीं करेंगे बर्दाशत 
मुख्यमंत्री ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि भाजपा कहीं और षड्यंत्रों करने का प्रयास करें। अन्य राज्यों में अपने प्रयोगों को ले जाएं। लेकिन अगर आप तेलुगू पर हमला करेंगे तो हम आपको नहीं छोड़ेंगे। एक सप्ताह चलने वाले नव निर्माण दीक्षा कार्यक्रम के संबंध में एक जनसभा को संबोधित करते हुए नायडू ने आरोप लगाया कि भाजपा व्यवस्थित तरीके से आंध्र प्रदेश को अस्थिर करने का प्रयास कर रही है।  
PunjabKesari
पीएम पर साधा निशाना 
नायडू ने कहा कि अभिनेता पवन कल्याण, वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष वाई एस जगनमोहन रेड्डी, टीटीडी के पूर्व प्रमुख ए वी रमन्न दीक्षितुलु और अन्य का इस साजिश में इस्तेमाल किया जा रहा हैं। हम तेलुगूभाषी इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे सावधान रहें। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह विदेशों से कालाधन लाने में विफल रहे और वह हर देशवासी के खाते में 15 लाख रुपये जमा कराने के अपने वादे को भी नहीं पूरा कर पाये।       
PunjabKesari

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!