मिशन गठबंधन: राहुल गांधी से मिले नायडू, भाजपा विरोधी मोर्चा बनाने पर की चर्चा

Edited By vasudha,Updated: 18 May, 2019 06:13 PM

naidu will meet rahul gandhi in today

लोकसभा चुनाव के लिए अंतिम चरण का प्रचार खत्म होते ही तेलुगू देशम पार्टी (TDP) प्रमुख और आंध्र प्रदेश के सीएम एन चंद्रबाबू नायडू धर्मनिरपेक्ष गठबंध बनाने की कवायद में जुट गए हैं...

नेशनल डेस्क: अंतिम चरण के चुनाव से एक दिन पहले विपक्षी नेताओं ने अगली सरकार बनाने के लिए गठबंधन करने की कोशिशें तेज कर दी है। इसी कड़ी में तेदेपा प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने यहां कांग्रेस, भाकपा, राकांपा और अन्य नेताओं से मुलाकात की। नायडू ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की और उनके साथ सभी विपक्षी दलों को एकजुट करने और एक संयुक्त विपक्षी गठबंधन बनाने की संभावनाओं पर चर्चा की। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सुबह के नाश्ते पर भाकपा नेता सुधाकर रेड्डी और डी राजा से भी मुलाकात की तथा उनसे ‘‘एक साथ आने'' के लिए कहा।
PunjabKesari

 नायडू ने राकांपा प्रमुख शरद पवार और एलजेडी नेता शरद यादव से भी मुलाकात की। तेदेपा प्रमुख, तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी, आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और माकपा महासचिव सीताराम येचुरी समेत विभिन्न विपक्षी नेताओं से कई दौर की चर्चा कर चुके हैं। सूत्रों के अनुसार नायडू ने सभी नेताओं से कहा कि भाजपा को बाहर रखकर अगली सरकार बनाने के लिए हमें एक साथ आना चाहिए और मिलकर काम चाहिए। उन्होंने  यह भी कहा कि अगर भाजपा को पर्याप्त सीटें नहीं मिलती हैं और फिर भी सरकार बनाने का दावा करती है तो ऐसी स्थिति में रणनीति तैयार रखनी चाहिए।
PunjabKesari
नायडू की तेदेपा राजग का हिस्सा रही है और उसने कुछ महीने पहले गठबंधन छोड़ दिया था। नायडू ने शुक्रवार को कहा था कि न केवल तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) बल्कि भगवा पार्टी का विरोध करने वाले किसी भी दल का महागठबंधन में स्वागत है। विपक्षी दल अगली सरकार बनाने के लिए संयुक्त भाजपा विरोधी मोर्चा बनाने पर जोर दे रहे हैं। लोकसभा चुनाव के नतीजे 23 मई को घोषित होने के बाद विभिन्न विपक्ष दलों के बीच चर्चा तेज हो सकती है। सभी गैर राजग दलों को एक साथ लाने के प्रयासों के बीच में कर्नाटक के मुख्यमंत्री और जद(एस) नेता एच डी कुमारस्वामी ने कांग्रेस तथा उनकी पार्टी के सदस्यों से एक-दूसरे के खिलाफ विवादित बयान ना देने का उन्होंने अनुरोध किया।
PunjabKesari
कुमारस्वामी ने ट्वीट किया कि हम केंद्र में नयी सरकार बनाने की कगार पर हैं। इस मोड़ पर जब केंद्र में गैर भाजपा सरकार बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं तो ऐसे में गठबंधन नेताओं के विरोधाभासी बयान ऐसे प्रयासों को बिगाड़ सकते हैं। इसलिए दोनों पार्टियों के नेताओं से मेरा विनम्र अनुरोध है कि जनता में विरोधाभासी-विवादित बयान देने से बचे।'' बहरहाल, पूर्व प्रधानमंत्री और जद(एस) नेता एच डी देवेगौड़ा ने कहा कि वे सभी एकजुट हैं और कांग्रेस अगली सरकार बना रही है। कर्नाटक में पिछले कुछ समय से कांग्रेस और उसकी गठबंधन की सहयोगी जद(एस) के बीच वाकयुद्ध चल रहा है। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!