भाजपा के कहने पर लाखों मतदाताओं के नाम हटाए गए: केजरीवाल

Edited By Pardeep,Updated: 02 Nov, 2018 12:15 AM

names of millions of voters removed on bjp s say kejriwal

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरूवार को मुख्य चुनाव आयुक्त् ओ पी रावत को पत्र लिखा और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में भाजपा के कहने पर लाखों मतदाताओं के नाम हटाये जाने का आरोप लगाया। उन्होंने इस मामले...

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरूवार को मुख्य चुनाव आयुक्त् ओ पी रावत को पत्र लिखा और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में भाजपा के कहने पर लाखों मतदाताओं के नाम हटाए जाने का आरोप लगाया। उन्होंने इस मामले में बातचीत करने के लिए रावत से समय मांगा।
PunjabKesari
केजरीवाल ने पत्र में लिखा, ‘‘हमारे संज्ञान में आया है कि दिल्ली में पिछले विधानसभा चुनाव के बाद लाखों मतदाताओं के नाम हटा दिए गए हैं। अधिकतर नाम दुर्भावना के साथ हटवाए गए हैं। नाम हटाने के लिए कानून में अंकित प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया।’’
PunjabKesari
केजरीवाल ने आरोप लगाया कि मतदाताओं को मतदान से रोकने के लिए भाजपा के कहने पर कुछ अधिकारियों द्वारा यह किया गया हो सकता है। उन्होंने कहा, ‘‘यह बड़ा घोटाला लगता है। लोकतंत्र पर इसके प्रभाव गंभीर हैं।’’ केजरीवाल ने चुनाव आयोग द्वारा समयबद्ध तरीके से पारदर्शी जांच की मांग की।

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!