Edited By Seema Sharma,Updated: 18 Jun, 2018 11:12 AM
दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का आज आठवें दिन भी उपराज्यपाल अनिल बैजल के घर पर भूख हड़ताल जारी है। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने भूख हड़ताल पर बैठ केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली सीएम काम करने में जीरो और धरना देने में हीरो...
नई दिल्ली: दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का आज आठवें दिन भी उपराज्यपाल अनिल बैजल के घर पर भूख हड़ताल जारी है। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने भूख हड़ताल पर बैठ केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली सीएम काम करने में जीरो और धरना देने में हीरो हैं। नकवी ने तंज कसते हुए कहा कि 'काम करने में जीरो, धरना में हीरो, करना कुछ नहीं, धरना सब कुछ, यही इनकी मानसिकता है।
उन्होंने कहा कि आप नेता अब दिल्ली की जनता का विश्वास खो चुके हैं। बता दें कि 6 दिन अनशन पर बैठे दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की तबीयत रविवार रात बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। केजरीवाल ने ट्वीट कर जानकारी दी कि जैन का किटोन (ketone) लेवल बढ़ गया, जिसके चलते उन्हें सांस लेने और पेशाब करने में दिक्कत आ रही थी, अब उनकी सेहत में सुधार हो रहा है।