Edited By Yaspal,Updated: 19 Aug, 2018 12:28 AM
सीबीआई ने तर्कवादी नरेंद्र दाभोलकर हत्या मामले में कथित मुख्य शूटर को आज गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने आज बताया कि महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले के निवासी सचिन प्रकाशराव आंदुरे को देर शाम गिरफ्तार किया गया।
नई दिल्लीः सीबीआई ने तर्कवादी नरेंद्र दाभोलकर हत्या मामले में कथित मुख्य शूटर को आज गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने आज बताया कि महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले के निवासी सचिन प्रकाशराव आंदुरे को देर शाम गिरफ्तार किया गया।
सीबीआई ने बताया कि माना जाता है वह भी उन शूटरों में था जिसने 20 अगस्त 2013 को दिनदहाड़े दाभोलकर पर गोलियां चलायी थी। दाभोलकर अंधविश्वास के खिलाफ मुहिम चला रहे थे।