'सीधे यूरो-छह पर जाने का मोदी सरकार का फैसला एेतिहासिक'

Edited By ,Updated: 07 Jan, 2016 05:38 PM

narendra modi light javederh euro vi emissions

नरेंद्र मोदी सरकार का 2020 तक सीधे यूरो-छह उत्सर्जन मानकों तक जाने का फैसला एेतिहासिक है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर...

मुंबई: नरेंद्र मोदी सरकार का 2020 तक सीधे यूरो-छह उत्सर्जन मानकों तक जाने का फैसला एेतिहासिक है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने आज यह बात कही। यह पूर्ववर्ती संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार द्वारा तय समय से चार साल पहले होगा। वाहनों के प्रदूषण को कम करने के लिए सरकार ने 1 अप्रैल, 2020 से कड़े भारत चरण छह मानकों को लागू करने का फैसला किया है। 

वहीं भारत चरण पांच को पूरी तरह छोड़ दिया जाएगा। जावड़ेकर ने आज यहां भाजपा कार्यालय में बातचीत में कहा, ‘‘हम यूरो पांच को छोड़कर सीधे यूरो छह पर जाएंगे। मोदी सरकार ने 2020 तक सीधे यूरो छह पर जाने का जो फैसला किया है वह एेतिहासिक है।’’   पर्यावरण मंत्री ने कहा कि लोगों ने इस फैसले का स्वागत किया है। 
 
इससे पार्टीकुलेट मैटर प्रदूषण में 90 प्रतिशत तक कमी लाने में मदद मिलेगी। उद्योग पहले से ही यूरो छह के अनुकूल वाहन निर्यात के लिए बनाता है। चार साल में उसे घरेलू बाजार के लिए भी एेसे ही वाहन बनाने की जरूरत होगी।  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!