Edited By Anil dev,Updated: 18 Oct, 2019 06:07 PM
मोदी सरकार ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए सैनिक स्कूलों के दरवाजे लड़कियों के लिए भी खोल दिए हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लड़कियों को सैनिक स्कूलों में वर्ष 2021-22 के शैक्षणिक सत्र से प्रवेश देने के प्रस्ताव को मंजूरी...
नई दिल्ली: मोदी सरकार ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए सैनिक स्कूलों के दरवाजे लड़कियों के लिए भी खोल दिए हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लड़कियों को सैनिक स्कूलों में वर्ष 2021-22 के शैक्षणिक सत्र से प्रवेश देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस योजना को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जायेगा।
रक्षा मंत्रालय ने लड़कियों को भी सैनिक स्कूलों में पढने की मंजूरी देने के बारे में मिजोरम के छिंगछिप सैनिक स्कूल में दो वर्ष पहले एक पायलट परियोजना शुरू की थी। इस परियोजना की सफलता के बाद सरकार ने अब इसका दायरा बढाने का निर्णय लिया है।
सिंह ने इस योजना को धीरे धीरे सभी सैनिक स्कूलों में लागू करने के लिए संबंधित अधिकारियों को ढांचागत सुविधा उपलब्ध कराने और इसके अनुरूप महिला स्टाफ की भर्ती करने के निर्देश दिये हैं। सरकार के इस निर्णय को समावेशी द्दष्टिकोण, लिंग समानता, सशस्त्र सेनाओं में महिलाओं की भागीदारी बढाने और बेटी बचाओ बेटी पढाओ के उद्देश्य को पूरा करने की दिशा में उठाये गये बड़े कदम के रूप में देखा जा रहा है।