पहली बार लाल किले पर दो बार तिरंगा फहराएंगे PM मोदी

Edited By Anil dev,Updated: 18 Oct, 2018 12:07 PM

narendra modi subhash chandra bose red fort bjp

नरेंद्र मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री हैं, जो एक ही साल में दूसरी बार लाल किले पर तिरंगा फहराने जा रहे हैं। मोदी 21 अक्टूबर को लाल किले में आजाद हिंद फौज की 75वीं वर्षगांठ पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में शिरकत करेंगे और तिरंगा फहराएंगे।

नई दिल्ली,(नवोदय टाइम्स): नरेंद्र मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री हैं, जो एक ही साल में दूसरी बार लाल किले पर तिरंगा फहराने जा रहे हैं। मोदी 21 अक्टूबर को लाल किले में आजाद हिंद फौज की 75वीं वर्षगांठ पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में शिरकत करेंगे और तिरंगा फहराएंगे। यह आयोजन मोदी सरकार का ही है। इस आयोजन के बहाने मोदी सरकार नेता जी सुभाष चंद्र बोस को अपनाते हुए पश्चिम बंगाल की सियासत गरमाने की फिराक में है।

PunjabKesari

आजादी के बाद से अब तक की परंपरा में 15 अगस्त, स्वाधीनता दिवस पर प्रधानमंत्री लाल किले पर तिरंगा फहराते हैं। बीते महीने 15 अगस्त को मोदी ने लाल किले पर तिरंगा फहराया था। लेकिन 21 अक्टूबर को वे दोबारा यहां तिरंगा फहराएंगे। ऐसा करने वाले वे देश के संभवत: पहले पीएम होंगे। इस दिन आजाद हिंद फौज की 75वीं वर्षगांठ है, जिसे मोदी सरकार भव्य तरीके से आयोजित कर रही है। मोदी इसी मौके पर एक संग्रहालय का भी उद्घाटन करेंगे, जिसमें आजाद हिंद फौज और सुभाष चंद्र बोस के सामान रखे जाएंगे। इस मौके पर रिटायर सैन्य अधिकारी और आजाद हिंद फौज से जुड़े लोग मौजूद रहेंगे। स्वाधीनता संग्राम के इतिहास में आजाद हिंद फौज और सुभाष चंद्र बोस की अहम भूमिका दर्ज है, लेकिन भाजपा ने हमेशा कांग्रेस पर उनकी अनदेखी का आरोप लगाया। भाजपा आजाद हिंद फौज के वर्षगांठ के बहाने जहां सुभाष चंद्र बोस को अपनाने की कोशिश की है, वहीं उसकी नजर पश्चिम बंगाल की सियासत पर भी है। 

PunjabKesari

ममता बनर्जी और वाम दलों के गढ़ को ढहाने में नेता जी भाजपा के लिए संबल बन सकते हैं। यही कारण है कि पांच साल की मोदी सरकार अब जब अपने अंतिम चरण में है, तब उसे सुभाष चंद्र बोस और आजाद हिंद फौज की याद आई है। इसके पहले भाजपा ने सरदार पटेल और भीम राव अंबेडकर को अपना बनाया और उनका जबरदस्त सियासी फायदा उठाया। मोदी 30 अक्टूबर को अंडमान-निकोबार के पोर्ट ब्लेयर भी जाएंगे। पोर्ट ब्लेयर में 75 साल पहले इसी दिन 1943 में पहली बार भारतीय जमीन पर सुभाष चंद्र बोस ने झंडा फहराया था। यह झंडा आजाद हिंद फौज का था। इस दिन की याद में पीएम यहां 150 फुट ऊंचा तिरंगा फहराएंगे। इसके साथ ही नेताजी की याद में डाक टिकट जारी करेंगे।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!