2019 नहीं जनाब, 2029 तक नरेंद्र मोदी रहेंगे प्रधानमंत्री

Edited By Seema Sharma,Updated: 22 Jul, 2018 01:54 PM

narendra modi to be prime minister till 2029

भाजपा अभी से मिशन 2019 के लिए तैयारियों में जुट गई है तो वहीं कांग्रेस ने भी एक बार फिर सत्ता पर वापिसी करने के लिए कमर कस ली है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल ने खुद कहा था कि अगर कांग्रेस जीतती है तो वे प्रधानमंत्री बनने के लिए तैयार हैं।

नई दिल्लीः भाजपा अभी से मिशन 2019 के लिए तैयारियों में जुट गई है तो वहीं कांग्रेस ने भी एक बार फिर सत्ता पर वापिसी करने के लिए कमर कस ली है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल ने खुद कहा था कि अगर कांग्रेस जीतती है तो वे प्रधानमंत्री बनने के लिए तैयार हैं। दूसरी तरफ भाजपा दावा कर रही है कि 2019 का चुनाव नरेंद्र मोदी ही जीतेंगे और 2024 तक वे पीएम रहेंगे। इसी के बाद अटकलों ने भी जोर पकड़ लिया कि अगले लोकसभा चुनाव में विपक्ष एकजुट होकर भाजपा के खिलाफ लड़ेंगे और नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनने से रोक लेंगे। लेकिन अब आई खबर के मुताबिक भाजपा का खुश होना बनता है।
PunjabKesari
दरअसल ब्लूमबर्ग मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक नरेंद्र मोदी केवल 2019 ही नहीं बल्कि 2029 तक प्रधानमंत्री बने रह सकते हैं। ब्लूमबर्ग मीडिया समूह ने दुनिया के 16 देशों के नेताओं का एक आकलन किया है। अपनी इस रिपोर्ट में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत देश में बहुत ज्यादा लोकप्रिय हैं। उनके प्रशंसक एक 10 साल का बच्चा भी है तो वहीं 90 साल का बुजुर्ग भी। लोग मोदी की ताकत पर भरोसा करते हैं इसलिए वे उनको एक और मौका जरूर देंगे। ब्लूमबर्ग मीडिया के मुताबिक अभी मोदी के सामने विपक्ष के पास कोई दमदार चेहरा भी नहीं है जो पीएम का सामना कर सके और इसी बात का फायदा भाजपा को मिलेगा।
PunjabKesari
ये नेता भी लिस्ट में
उत्तर कोरिया के तानाशाह किंग किम जोंग, सऊदी अरब के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग अपने देश की सत्ता लंबे वक्त तक संभाल सकते हैं। क्योंकि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जनता को कम पसंद है इसलिए ये उनका पहला और आखिरी कार्यकाल हो सकता है या वो शायद अपना कार्यकाल पूरा न कर पाएं। हो सकता है व्लादिमिर पुतिन को 2024 में पद त्यागना पड़े। वहीं नेतन्याहू का नाम घोटालो में शामिल है जिसमें यदि वो दोषी पाए गए तो उनकी सत्ता हाथ से जा सकती है। जापान के पीएम शिंजो आबे भी कई आरोपों के घेरे में हैं, ऐसे में उनकी सत्ता में वापसी मुश्किल दिख रही है।

PunjabKesari

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!