मोदी ने इमरान को भेजा बातचीत का न्यौता और भावुक हुए राहुल, पढ़िए अब तक की बड़ी खबरें

Edited By Anil dev,Updated: 20 Aug, 2018 06:55 PM

narinder modi imran khan arvind kejriwal pnb

मोदी ने इमरान खान को भेजा बातचीत का न्यौता से लेकर केजरीवाल ने की 2019 चुनावों की भविष्यवाणी तक हम आपके लिए लाए हैं ऐसी खबरें जो आप अपने व्यस्त शड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलिटेन में हम आपको हर क्षेत्र से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे...

नेशनल डेस्क: मोदी ने इमरान खान को भेजा बातचीत का न्यौता से लेकर केजरीवाल ने की 2019 चुनावों की भविष्यवाणी तक हम आपके लिए लाए हैं ऐसी खबरें जो आप अपने व्यस्त शड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलिटेन में हम आपको हर क्षेत्र से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं। तो अब एक क्लिक में पढि़ए, देश-दुनिया से लेकर खेल जगत की अब तक की बड़ी खबरें। 

PAK के नए विदेश मंत्री का दावा, PM मोदी ने इमरान खान को भेजा बातचीत का न्यौता
 पाकिस्तान के 22वें प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण करने के बाद इमरान खान की नई गठित कैबिनेट के मंत्रियों ने आज पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इमरान खान ने विदेश मंत्री पद की जिम्मेदारी पाकिस्तान तहरीक-ए इंसाफ पार्टी के उपाध्यक्ष शाह महमूद कुरैशी को सौंपी है। 

प्रार्थना सभा में बोले PM- कश्मीर पर अटल जी ने अलग नजरिया किया पेश
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की याद में सोमवार को इंदिरा गांधी स्टेडियम में सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में मोदी सरकार के सभी मंत्री, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, सहयोगी दलों के नेता के अलावा विपक्षी दलों के नेताओं ने शिरकत की।

राजीव गांधी को याद कर भावुक हुए राहुल, कहा- पिता की कमी होती है महसूस
देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज 75वीं जयंती है। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी। इसी बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपने पिता को याद कर भावुक हो गए। 

विनेश फोगाट ने रचा इतिहास, एशियाड में 'गोल्ड' जीतने वाली पहली भारतीय महिला रेसलर बनीं
राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता महिला पहलवान विनेश फोगाट ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुये 18वें एशियाई खेलों की कुश्ती प्रतियोगिता के 50 किग्रा वर्ग में सोमवार को स्वर्ण पदक जीतकर नया इतिहास रच दिया। विनेश ने इस तरह भारत को इन खेलों में दूसरा स्वर्ण और कुश्ती का भी दूसरा स्वर्ण दिलाया।

केजरीवाल ने की 2019 चुनावों की भविष्यवाणी, कहा- BJP को लगेगा झटका
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी को लेकर ए​क भविष्यवाणी की हैै। आम आदमी पार्टी के संयोजक ने दावा किया कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को बड़ा झटका लगने वाला है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के कामकाज में दखलअंदाजी करने के कारण लोग भाजपा से नाराज हैं। 

PNB घोटालाः ब्रिटेन में छुपा है आरोपी नीरव मोदी, CBI ने दी प्रत्यर्पण की अर्जी
पंजाब नेशनल बैंक घोटाले में मुख्य आरोपी नीरव मोदी इन दिनों  ब्रिटेन में रह रहा है। खबरों के मुताबिक लंदन प्रशासन ने नीरव के लंदन में होने की पुष्टि की है। वहीं दूसरी तरफ केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने नीरव मोदी के प्रत्यर्पण के लिए अर्जी दे दी है।

राजीव गांधी की 74वीं जयंती- पीएम मोदी, सोनिया गांधी और राहुल ने दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर उनके देश के हित में योगदान को याद किया। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘हमारे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि। हम देश के लिए किए गए उनके प्रयासों को याद करते हैं।’’ आज राजीव गांधी की 74वीं जयंती है। 

ओमान में कर्मचारी ने केरल के बाढ़ पीड़ितों को लेकर की  टिप्पणी, मिली सख्त सजा
ओमान की एक कंपनी में कार्य़रत के कमचारी को केरल के बाढ़ पीड़ितों को लेकर सोशल मीडिया पर अपमानजनक टिप्पणी करना भारी पड़ गया।  राहुल चेरू पलायट्टु  द्वारा की गई टिप्पणी के बाद उसको कंपनी ने बर्खास्त कर दिया है। मूल रूप से केरल के रहने वाले राहुल  यूएई की कंपनी लुलु ग्रुप ऑफ इंटरनेशनल में कैशियर के पद पर कार्यरत थे। कंपनी के मालिक भी मूल रूप से केरल के हैं। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों के लिए 17.5 करोड़ रुपए दान में दिए थे।

सिद्धू का जलवा- फर्जी ट्वीटर अकाउंट पर ही लगी पाकिस्तानियों के स्वागत की झड़ी
इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पूर्व क्रिकेटर  व कांग्रेसी नेता नवजोत सिंह सिद्धू इन दिनों पाकिस्तान गए । पाकिस्तानी सोशल मीडिया यूजर्स ने  सिद्धू का अपने देश आने पर दिल खोलकर स्वागत किया गया। मजे की बात तो यह है कि सिद्धू के जिस ट्वीटर अकाउंट पर पाकिस्तानी यूजर्स द्वारा संदेश भेजे जा रहे हैं, वह असल में फर्जी है। बता दें कि इमरान खान पाकिस्तान में हुए हालिया आम चुनावों में जीतकर देश के नए प्रधानमंत्री चुने गए हैं।

कोका कोला से 20 साल पुराना रिश्ता तोड़ेगा Domino’s, पेप्सिको से मिलाएगा हाथ
देश की सबसे बड़ी पिज्जा रिटेल चेन डोमिनोज भारत में कोका कोला के साथ अपना 20 साल पुराना रिश्ता तोड़ने जा रही है। भारत में डोमिनोज पिज्जा चेन जुबलियंट फूडवर्क्स नाम की कंपनी चलाती है। खबरों के मुताबिक डोमिनोज पार्टनरशिप के लिए पेप्सिको से बातचीत कर रही है।

ई-टिकट पर ट्रेन में 1 रुपए में होगा 10 लाख का ट्रैवल बीमा
ट्रेन में ई टिकट रिजर्वेशन पर 10 लाख रुपए की ट्रैवल बीमा अब मुफ्त नहीं बल्कि एक रुपए में मिलेगा। आईआरसीटीसी ने 8 महीने पहले कैशलेस स्कीम को बढ़ावा देने के लिए 10 लाख रुपए की ट्रैवल इंश्योरेंस स्कीम लांच की थी।

VIRAL: ऑस्ट्रियाई विदेश मंत्री की शादी में पुतिन ने किया एेसा डांस, मच गया बवाल
अपने लैविश लाइफ स्टाइल के लिए जाने जाते रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को दुनिया के सबसे ताकतवर नेताओं में शुमार किया जाता है। कभी घुड़सवारी तो कभी जंगल सफारी करते हुए उनकी तस्वीरें सामने आती  रहती हैं। अब पुतिन की ऑस्ट्रिया की विदेश मंत्री कारिन निसल के साथ डांस की उनकी तस्वीर सामने आई है।

ओमान में कर्मचारी ने केरल के बाढ़ पीड़ितों को लेकर की  टिप्पणी, मिली सख्त सजा
ओमान की एक कंपनी में कार्य़रत के कमचारी को केरल के बाढ़ पीड़ितों को लेकर सोशल मीडिया पर अपमानजनक टिप्पणी करना भारी पड़ गया।  राहुल चेरू पलायट्टु  द्वारा की गई टिप्पणी के बाद उसको कंपनी ने बर्खास्त कर दिया है। मूल रूप से केरल के रहने वाले राहुल  यूएई की कंपनी लुलु ग्रुप ऑफ इंटरनेशनल में कैशियर के पद पर कार्यरत थे। कंपनी के मालिक भी मूल रूप से केरल के हैं। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों के लिए 17.5 करोड़ रुपए दान में दिए थे।

Asian Games: शूटर दीपक कुमार ने सिल्वर मेडल पर किया कब्जा
भारतीय निशानेबाज दीपक कुमार ने 18वें एशियाई खेलों के दूसरे दिन सोमवार को पुरूषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया जो इन खेलों में भारत का तीसरा पदक है। भारत को प्रतिस्पर्धाओं के पहले दिन निशानेबाजी में अपूर्वी चंदेला और रवि कुमार की जोड़ी ने 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य के रूप में इन खेलों का पहला पदक दिलाया था।  

तीसरे टेस्ट में धवन बना गए शर्मनाक रिकाॅर्ड, 66 साल बाद हुआ ऐसा
नाॅटिंघम में जारी तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड काफी कमजोर दिखाई दे रही है। जहां एक तरफ भारत इस मैच को जीतने के लिए पूरा प्रयास कर रहा है, वहीं दूसरी ओर सलामी बल्लेबाज शिखर धवन एक शर्मनाक रिकाॅर्ड अपने नाम कर गए। वह इंग्लैंड में टेस्ट मैच के दौरान स्टंप आउट होने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। करीब 66 साल बाद इस तरह कोई भारतीय बल्लेबाज इंग्लैंड में आउट हुआ।

सगाई के बाद अनाथालय पहुंची प्रियंका ने बच्ची संग किया डांस,  सामने आई VIDEO
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सगाई पार्टी खूब चर्चा में रही। हाल ही में प्रियंका निक जोनस और उनके परिवार के साथ मुंबई के सेंट कैथरीन अनाथ आश्रम पहुंची थीं। प्रियंका और निक की दिव्यांग बच्चों से मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हैं। इसी बीच प्रियंका का एक वीडियो सोशल साइट पर काफी वायरल हो रहा है।

'जबरिया जोड़ी' का पोस्टर हुआ रिलीज, सेल्फी मूड में दिखे सिद्धार्थ-परिणीति
बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा जल्द ही एकता कपूर के प्रोडक्शन्स में बनने वाली फिल्म ‘जबरिया जोड़ी’ में दिखने वाला है। इस फिल्म की शूटिंग लखनऊ में शुरु हो गई है। हाल ही में अब फिल्म का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है।  














 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!