प्रिया प्रकाश ने एक बार फिर आंख के इशारे से किया घायल, वीडियो वायरल
Edited By Seema Sharma,Updated: 20 Apr, 2018 12:04 PM
अपनी आंखों की अदाओं से देशभर को घायल करने वाली ''नैशनल क्रश'' प्रिया प्रकाश वारियर का नया वीडियो सुर्खियों में आ गया है। इस वीडियो में प्रिया मेकअप रूम दिखाई दे रही है। हेयरस्टाइलिस्ट प्रिया के बाल को सेट कर रही है। मेकअप के बाद प्रिया एक बार फिर से...
नेशनल डेस्कः अपनी आंखों की अदाओं से देशभर को घायल करने वाली 'नैशनल क्रश' प्रिया प्रकाश वारियर का नया वीडियो सुर्खियों में आ गया है। इस वीडियो में प्रिया मेकअप रूम दिखाई दे रही है। हेयरस्टाइलिस्ट प्रिया के बाल को सेट कर रही है। मेकअप के बाद प्रिया एक बार फिर से आंखों से इशारे करते नजर आ रही है।
बता दें कि वेलेंटाइन डे से 2-3 दिन पहले प्रिया का वीडियो आया था जिसमें वो स्कूल में एक फंक्शन के दौरन अपने क्लासमेट को आंखों से इशारे करती है। दरअसल प्रिया की यह क्लिप उनकी डेब्यू फिल्म 'ओरू अडार लव' के गाने की थी। जिसे लोगों ने खूब पंसद किया था और इस वीडियो के चलते प्रिया रातों-रात स्टार बन गई थी। लोगों ने उसे नैशनल क्रश का टाइटल दिया था।