संयुक्त राष्ट्र दिवस पर उसके झंडे के साथ सरकारी भवनों पर तिरंगा भी लहराएगा

Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Oct, 2017 12:01 AM

national flag will wig on government buildings on united nations day

गृह मंत्रालय ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र दिवस यानी 24 अक्तूबर को देश में सभी महत्वपूर्ण भवनों के ऊपर उसके झंडे के साथ तिरंगा भी लहराएगा।राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में केंद्र सरकार के सभी विभागों और प्रशासनों को भेजे गए अपने निर्देश में...

नई दिल्ली: गृह मंत्रालय ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र दिवस यानी 24 अक्तूबर को देश में सभी महत्वपूर्ण भवनों के ऊपर उसके झंडे के साथ तिरंगा भी लहराएगा।

राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में केंद्र सरकार के सभी विभागों और प्रशासनों को भेजे गए अपने निर्देश में मंत्रालय ने कहा है कि हर साल 24 अक्तूबर को संयुक्त राष्ट्र दिवस मनाया जाता है जब उन सभी भवनों पर संयुक्त राष्ट्र का झंडा फहराया जाता है जहां तिरंगा नियमित रुप से फहरता है।

निर्देश में कहा गया है, ‘‘हालांकि राजभवन,राजनिवास, विधानमंडलों और उच्च न्यायालयों के भवनों पर संयुक्त राष्ट्र का झंडा नहीं फहराया जाता है। ’’  

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!