NGT ने चुनाव से ठीक पहले MCD की खिंचाई की

Edited By ,Updated: 20 Apr, 2017 09:06 PM

national green tribunal pulled down delhi municipalities

दिल्ली नगर निगम के चुनावों की तारीख एकदम करीब आ जाने के बीच राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने केंद्र से मिली राशि का उपयोग नहीं करने के लिए ...

नई दिल्ली : दिल्ली नगर निगम के चुनावों की तारीख एकदम करीब आ जाने के बीच राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने केंद्र से मिली राशि का उपयोग नहीं करने के लिए आज नगर निकायों की खिंचाई की और उनसे वित्तीय संकट के हल के लिए कर्मचारियों को व्यवस्थित करने को कहा।

अधिकरण के अध्यक्ष न्यायमूर्ति स्वतंत्र कुमार की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा, ‘‘कोष को लेकर आप इतना शोर क्यों करते हंै? केंद्र आपको इतनी राशि देता है आप उस पैसे का क्या करते हैं? हमने आपसे कर्र्मचारियों को व्यवस्थित करने या काम आउटसोर्स करने को कहा था। क्या आपने इस संबंध में कोई अध्ययन कराया है।’’अधिकरण ने गौर किया कि केंद्र ने तीनों निगमों को 1000 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि आवंटित की थी लेकिन अब भी उनके पास पैसे की तंगी है तथा कर्मचारियों के भुगतान में देरी हो रही है।

पूर्वी दिल्ली नगर निगम के वकील ने कहा कि दिल्ली सरकार दो मदों योजनागत और गैर योजनागत व्यय के तहत राशि आवंटित करती है तथा सभी राशि उसी के अनुरूप खर्च की जाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि आप सरकार गैरयोजना व्यय मद में राशि जारी नहीं कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्वी दिल्ली नगर निगम के साथ दिल्ली सरकार ने सौतेला व्यवहार किया है और इस वजह से निगम वित्तीय संकट का सामना कर रहा है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!