नेशनल हेराल्ड केस : अदालत ने स्वामी से जिरह के लिए 8 जनवरी की तारीख तय की

Edited By shukdev,Updated: 17 Nov, 2018 05:29 PM

national herald case court decides january 8 for cross examination of swami

दिल्ली की एक अदालत ने नेशनल हेराल्ड मामले में भाजपा नेता सुब्रमण्यन स्वामी से जिरह के लिए शनिवार को आठ जनवरी 2019 की तारीख तय की है। स्वामी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, उनकी मां सोनिया गांधी और अन्य के खिलाफ मामला दायर किया था। अतिरिक्त मुख्य...

नई दिल्ली: दिल्ली की एक अदालत ने नेशनल हेराल्ड मामले में भाजपा नेता सुब्रमण्यन स्वामी से जिरह के लिए शनिवार को आठ जनवरी 2019 की तारीख तय की है। स्वामी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, उनकी मां सोनिया गांधी और अन्य के खिलाफ मामला दायर किया था। अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटिन मजिस्ट्रेट समर विशाल ने वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और मामले में एक आरोपी मोतीलाल वोरा की तरफ से दायर याचिका पर कोई आदेश देने का फैसला मामले की अगली सुनवाई तक टाल दिया। वोरा ने अपनी याचिका में स्वामी को मामले में ट्वीट करने से रोकने का अनुरोध किया था।

अपनी याचिका में वोरा ने आरोप लगाया कि स्वामी अपने ट्वीट के जरिए अदालत की कार्यवाही को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता ने आरोपों से इनकार करते हुए जोर देकर कहा कि उन्हें ‘ट््वीट करने का पूरा अधिकार’ है। स्वामी ने अपनी व्यक्तिगत आपराधिक शिकायत में गांधी और अन्य पर धोखाधड़ी और धन में हेरफेर का आरोप लगाया था। शिकायतकर्ता-गवाह के तौर पर हाल ही में स्वामी के बयान दर्ज हुए हैं।

वोरा ने पूर्व में अदालत को बताया था कि स्वामी ट्वीट कर आरोपियों का ‘चरित्र हनन’ कर रहे हैं। मामले के सातों आरोपियों - सोनिया और राहुल गांधी, वोरा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ऑस्कर फर्नांडिस, सुमन दुबे, सैम पित्रोदा और यंग इंडिया- ने खुद पर लगे आरोपों को खारिज किया है।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!