अंबानी परिवार में गूंजी किलकारी, आकाश और श्लोका मेहता के घर आया नन्हा मेहमान

Edited By Anil dev,Updated: 10 Dec, 2020 04:39 PM

national news punjab kesari asia reliance industries

अंबानी परिवार में खुशियों की किलकारी गूंजी है। एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी गुरुवार को दादा बन गए हैं। मुकेश के पुत्र आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका ने आज सुबह बेटे को जन्म दिया। आकाश और श्लोका की शादी पिछले साल...

नेशनल डेस्क: अंबानी परिवार में खुशियों की किलकारी गूंजी है। एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी गुरुवार को दादा बन गए हैं। मुकेश के पुत्र आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका ने आज सुबह बेटे को जन्म दिया। आकाश और श्लोका की शादी पिछले साल नौ मार्च को हुई थी। दोनों स्कूल के समय से ही मित्र थे। श्लोका ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से लॉ में मास्टर्स डिग्री की है। 


PunjabKesari

बच्चा और मां दोनों ही स्वस्थ
अंबानी परिवार की तरफ से जारी स्टेटमेंट में कहा गया है - श्रीकृष्ण भगवान की कृपा से श्लोका और आकाश अंबानी के घर में आज बेटे ने जन्म लिया है। बेटे का जन्म मुंबई में ही हुआ है। नीता और मुकेश अंबानी अब दादा दादी बन गए हैं। दोनों ने धीरूभाई अंबानी और कोकिलाबेन अंबानी के ग्रैंडसन का वेलकम किया। बच्चा और मां दोनों ही स्वस्थ हैं। मेहता और अंबानी परिवार उनके जीवन की इस नई पारी से बेहद खुश हैं और एंजॉय कर रहे हैं।

PunjabKesari

पिछले साल, मुकेश अंबानी की कंपनी, रिलायंस ने लगभग करीब 620 करोड़ रुपए में ब्रिटेन के टॉय ब्रांड हेमली का अधिग्रहण किया था। तब लोग सोशल मीडिया पर मजाक कर रहे थे कि मुकेश अपने आने वाले पोते के लिए पहले से ही खिलौने इक्ट्टा कर रहे थे।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!