बिहार बाढ़ त्रासदी: 14.46 लाख बाढ़ पीड़ितों के लिए 867.83 करोड़ के मुआवजे का किया नितीश सरकार ने एलान

Edited By Anil dev,Updated: 19 Oct, 2021 05:22 PM

national news punjab kesari bihar corona virus vaccine

बिहार सरकार ने मॉनसून 2021 में बाढ़ के दौरान की गई कार्रवाई को लेकर अपनी रिपोर्ट दी है। इस वर्ष मॉनसून अवधि के दौरान राज्य में चार चरणों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हुई। रिपोर्ट के मुताबिक 14.46 लाख बाढ़ पीड़ित परिवारों को दिये गये 867.83 करोड़ रुपए...

नेशनल डेस्क; बिहार सरकार ने मॉनसून 2021 में बाढ़ के दौरान की गई कार्रवाई को लेकर अपनी रिपोर्ट दी है। इस वर्ष मॉनसून अवधि के दौरान राज्य में चार चरणों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हुई। रिपोर्ट के मुताबिक 14.46 लाख बाढ़ पीड़ित परिवारों को दिये गये 867.83 करोड़ रुपए देने का एलान किया है ।  जनता दल युनाईटिड ने सोशल मीडिया कू ऐप के ज़रिए जानकारी देते हुए स्पष्ट किया कि बाढ़ के दौरान नितीश सरकार नें कृषि इनपुट सब्सिडी के लिए 96.03 करोड़ रुपये, बाढ़ के कारण मृत पशुओ के मालिकों को 28.40 लाख रुपयो की मदद की गई और साथ ही 88 राहत शिविर और1956 सामुदायिक रसोई संचालित की गई। 

बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुई थी फसलें 
बिहार सरकार ने बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुई फसलों की क्षतिपूर्ति के लिए 902.08 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। वहीं 96 करोड़ रुपए से ज्यादा का भुगतान, बाढ़ व जल जमाव से परती रह गई भूमि के लिए किया जाएगा। अबतक राज्य सरकार ने बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच 867 करोड़ रुपए से ज्यादा का भुगतान किया और जल्द ही करीब डेढ़ लाख परिवार को भी रुपए दे दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए पीड़ितों की सहायता के लिए राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी सोमवार को कू कर दी। कू  के साथ आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा दी गई सहायता का ब्योरा भी टैग है।

बाढ़ से 6.44 लाख हेक्टेयर खराब हुई है फसल
आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक इस वर्ष मानसून के दौरान राज्य में चार चरणों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हुई। बाढ़ से कुल 31 जिले के 294 प्रखंड में लगभग 79.31 लाख की आबादी प्रभावित हुई है। कृषि विभाग से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार बाढ़ से 6.64 लाख हेक्टेयर में लगी फसल क्षतिग्रस्त हुई। प्रभावित कृषकों को कृषि इनपुट अनुदान के भुगतान के लिए 902.08 करोड़ रुपए की स्वीकृति राज्य सरकार ने दे दी है। वहीं बाढ़ और जल जमाव के चलते फसल नहीं लगने से 1.41 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि परती रह गई। संबंधित किसानों को कृषि इनपुट सब्सिडी के भुगतान के लिए 96.03 करोड़ रुपए की स्वीकृति राज्य सरकार द्वारा दी गई है।

आपदा प्रबंधन विभाग संशोधित ज्ञापन तैयार कर रहा है
बिहार में इस वर्ष बाढ़ से हुई क्षति के मद्देनजर राज्य सरकार केन्द्र को संशोधित ज्ञापन सौंपेगी। आपदा प्रबंधन विभाग संशोधित ज्ञापन तैयार कर रहा है, जल्द ही इसे गृह मंत्रालय को भेजा जाएगा। इससे पहले विभिन्न विभागों से प्रारंभिक आकलन के आधार पर तैयार रिपोर्ट के आलोक में राज्य सरकार द्वारा एक ज्ञापन केन्द्र को भेजा गया है।

25 अक्टूबर तक राहत राशि का सभी को भुगतान
विभाग के मुताबिक अबतक 1446377 बाढ़ प्रभावित परिवारों को आनुग्रहिक राहत राशि का भुगतान कर दिया गया है। प्रति परिवार 6000 की दर से कुल 867.83 करोड़ की राशि दी गई है। शेष बचे हुए लगभग 150000 परिवारों में से योग्य परिवारों को भी जांच के बाद 25 अक्टूबर तक राशि का भुगतान कर दिया जाएगा।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!