farmers protest: BJP का राहुल पर बड़ा हमला, कहा- वे चाहते हैं गोली चले और लाशें बिछ जाएं

Edited By Anil dev,Updated: 03 Feb, 2021 06:30 PM

national news punjab kesari bjp sambit patra congress

किसान मुद्दे पर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने प्रेस वार्ता कर फिर से किसानों के कंधों पर बंदूक रखकर अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने की कोशिश की और साथ ही साथ हमने देखा कि किसानों के...

नेशनल डेस्क: किसान मुद्दे पर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने प्रेस वार्ता कर फिर से किसानों के कंधों पर बंदूक रखकर अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने की कोशिश की और साथ ही साथ हमने देखा कि किसानों के माध्यम से लोगों को भड़काने का काम भी किया। उन्होंने कहा कि राहुल चाहते हैं गोली चले, लाशें बिछ जाए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और रिहाना दोनों को कृषि के बारे में कुछ भी मालूम नहीं है। दोनों लोगों को रबी की फसल के बारे में नहीं मालूम है और ये लोग कृषि कानून पर बात कर रहे हैं। पात्रा ने सवाल उठाया कि जब कैलिफोर्निया में महात्मा गांधी की प्रतिमा को तोड़ा गया तो ये लोग कहां थे। उस समय इन में से किसी ने भी ट्वीट नहीं किया।

PunjabKesari

 पात्रा ने दावा किया, ‘‘ चाहे वह पॉप स्टार रिहाना हो या पूर्व अभिनेत्री मिया खलीफा, इन सभी के साथ मिलकर राहुल गांधी भारत के खिलाफ षड़यंत्र करते हैं।'' उन्होंने कहा कि जितने लोगों ने किसान आंदोलन को लेकर सरकार के विरोध में ट्वीट किया है उन सभी से राहुल गांधी मिलते हैं और विदेश जाकर भारत के खिलाफ दुष्प्रचार करते हैं। ज्ञात हो कि रिहाना ओर मिया खलीफा के साथ जे शॉन और डॉ ज्यूस समेत कई अंतरराष्ट्रीय हस्तियों ने ट्वीट कर भारत में चल रहे किसान आंदोलन का समर्थन किया है। रक्षा बजट आवंटन के लिए राहुल गांधी की आलोचना पर भाजपा नेता ने दावा किया कि रक्षा बजट पर मोदी सरकार ने जितना खर्च किया है, उतना खर्च किसी पिछली सरकार ने नहीं किया।

PunjabKesari

उन्होंने कहा, ‘‘10 सालों तक आपने (तत्कालीन संप्रग सरकार ने) राफेल को रोके रखा...आज ही हमने बेंगलुरू एरो शो में राफेल को गरजते हुए देखा। आपने देखा नहीं... लेकिन संवाददाता सम्मेलन कर आपने (राहुल गांधी ने) हिंदुस्तान के मनोबल को नीचा करने की कोशिश की है।'' पात्रा ने कहा कि 26 जनवरी को लाल किला पर हुई घटना में उपद्रव हुआ था तब राहुल गांधी समेत तमाम कांग्रेस नेताओं ने कहा था कि ये भाजपा के कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा, ‘‘जब ये हुड़दंगी गिरफ्तार हो रहे हैं, तो आप (विपक्षी नेता) कह रहे हैं कि इनको रिहा कर दीजिए। आपको क्यों इतनी पीड़ा हो रही है, इसका अर्थ है कि ये आप ही के लोग थे।'' उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी किसानों के कंधे पर बंदूक रखकर अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने की कोशिश कर रहे हैं और किसानों के माध्यम से लोगों को भड़काने का भी प्रयत्न कर रहे हैं। 



 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!