सुशांत की बहन प्रियंका को SC से राहत नहीं, रिया चक्रवर्ती ने लगाए थे गंभीर आरोप

Edited By Anil dev,Updated: 26 Mar, 2021 12:31 PM

national news punjab kesari bollywood sushant singh rajput

बॉलीवुड के दिवगंत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली है। कोर्ट ने रिया चक्रवर्ती की शिकायत पर दर्ज मामला रद्द करने से मना कर दिया है।

नेशनल डेस्क: बॉलीवुड के दिवगंत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली है। कोर्ट ने रिया चक्रवर्ती की शिकायत पर दर्ज मामला रद्द करने से मना कर दिया है।  

सुशांत सिंह राजपूत की मौत को गुजर गया है लंबा समय
आपको बतां दे कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लंबा समय गुजर गया है, लेकिन मामला अभी भी शांत नहीं हुआ है। एक्टर 14 जून 2020 को अपने मुंबई स्थित आवास में मृत पाए गए थे और अभी तक एक्टर के फैन उनकी मौत के सदमे को भुला नहीं पाए हैं। इस बीच सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका सिंह ने एक्टर की गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती की एफआईआर के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। 

सुशांत की बहन ने रिया चक्रवर्ती पर गंभीर आरोप
सुशांत की बहन प्रियंका सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए रिया चक्रवर्ती द्वारा अपने खिलाफ दर्ज कराई गई एफआईआर को रद्द करने की मांग की है। रिया चक्रवर्ती ने 7 सितंबर 2020 को मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में सुशांत की बहनों मीतू और प्रियंका के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसमें उन्होंने दोनों पर जालसाजी और सुशांत को प्रतिबंधित दवाएं देने के आरोप लगाए थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!