कृषि कानूनों को लेकर राहुल का मोदी पर हमला, कहा- समय नष्ट करके अन्नदाता को तोड़ना चाहती है सरकार

Edited By Anil dev,Updated: 18 Feb, 2021 06:06 PM

national news punjab kesari congress rahul gandhi narendra modi

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसानों के रेल रोको आंदोलन की पृष्ठभूमि में बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार को समय नष्ट करने के बजाय तीनों कृषि कानूनों को रद्द करना चाहिए। उन्होंने ट्वीट किया, सीधी सी बात है- तीनों कृषि विरोधी कानून रद्द करो!...

नेशनल डेस्क: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसानों के रेल रोको आंदोलन की पृष्ठभूमि में बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार को समय नष्ट करने के बजाय तीनों कृषि कानूनों को रद्द करना चाहिए। उन्होंने ट्वीट किया, सीधी सी बात है- तीनों कृषि विरोधी कानून रद्द करो! समय नष्ट करके मोदी सरकार अन्नदाता को तोडऩा चाहती है लेकिन ऐसा होगा नहीं। सरकार के हर अन्याय के ख़िलाफ़, अबकी बार किसान व देश तैयार!

PunjabKesari

 कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, यह आजाद भारत का सबसे बड़ा जन आंदोलन है। 85 दिन, 230 से अधिक किसानों की क़ुर्बानी हो गई। जब तक दिल्ली के अहंकारी राजा को तीन काले कानून खत्म करने को नहीं मना लेते तब तक किसान नहीं जाएंगे। उल्लेखनीय है कि कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे संगठनों के समूह संयुक्त किसान मोर्चा ने घोषणा की थी कि किसान 18 फरवरी को दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक पूरे देश में रेल रोकेंगे। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!