घूमने के हैं शौकीन तो बिना वीजा झंझट के करें इन 16 देशों की यात्रा, जानें कौन से हैं वो खूबसूरत देश

Edited By Anil dev,Updated: 22 Oct, 2021 12:29 PM

national news punjab kesari corona virus vaccine barbados

कोरोना महामारी के दौरान पिछले दो साल में पूरे विश्व की आबादी ने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। भारत में में भी लोगों ने पिछले दो साल में कई बार लॉकडाउन देखा और अब कोरोना के दूसरी लहर के बाद लोगों की थमी सी जिंदगी रफ्तार पकड़ने लगी है।

नेशनल डेस्क: कोरोना महामारी के दौरान पिछले दो साल में पूरे विश्व की आबादी ने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। भारत में में भी लोगों ने पिछले दो साल में कई बार लॉकडाउन देखा और अब कोरोना के दूसरी लहर के बाद लोगों की थमी सी जिंदगी रफ्तार पकड़ने लगी है। अर्थव्यवस्था भी पटरी पर लौट आई है और उद्योग भी तेजी से उबरने लगे हैं। देश में घरेलू पर्यटन के साथ-साथ विदेशी पर्यटकों की आवक में भी भारी इजाफा हुआ है। लोग फिर से अपनी छुटि्टयां पर्यटन स्थलों में बीताने की योजनाएं बनाने लगे हैं। यदि आप भारत से बाहर छ्टियां बीताने की प्लानिंग कर रहे हैं और आपको जल्द वीजा मिलने की उम्मीद नहीं हैं तो आप ऐसे 16 देशों के बारे में बता रहे हैं जहां आपको वीजा की जरूरत ही नहीं पड़ेगी।  कुछ ऐसे भी देश हैं जहां  वीजा ऑन अराइवल  की सुविधा है।

देशों की सूची और वीजा फ्री स्टे का समय

बारबाडोस-90 दिनों के लिए बिना वीजा यात्रा। ये देश प्रशांत महासागर के पश्चिमी हिस्से में कैरेबियन द्वीप पर स्थित है।  बारबाडोस को 'द लैंड ऑफ फ्लाइंग फिश' के नाम से भी जाना जाता है।  

भूटान- भारतीयों को भूटान जाने के लिए वीजा की जरूरत नहीं पड़ती है। पासपोर्ट या कोई दूसरी वैध आईडी ही यहां आने के लिए पर्याप्त है। यहां के लिए आपको टूरिस्ट परमिट लेना जरूरी है।

डोमिनिका-  सक्रिय ज्वालामुखी का देश डोमिनिका भीड़भाड़ से दूर है। यह देश कैरेबियन सागर में स्थित है भारतीयों के लिए 180 दिनों के लिए वीजा ऑन अराइवल फ्री है यहां का बॉयलिंग लेक काफी प्रसिद्ध है।

इंडोनेशिया- इंडोनेशिया घूमने के लिए भी भारतीय पर्यटकों को वीजा की जरूरत नहीं है। यहां आप बिना वीजा के 30 दिन तक घूम सकते हैं। इंडोनेशिया बाली कई लोगों का फेवरेट डेस्टिनेशन है।

ग्रेनाडा- कैरेबियन आईलैंड ग्रेनाडा में भी आपको 90 दिनों के वीजा के लिए कोई शुल्क नहीं चुकाना पड़ेगा।  इसे  'आयलैंड ऑफ स्पाइस' भी कहते हैं. यहां  कई ऐतिहासिक स्मारक देखने को मिल जाएंगे।


हैती- हैती भी कैरेबियन देशों में एक देश है। भारतीयों के लिए यहां वीजा फ्री एंट्री है लेकिन आपको टूरिस्ट फीस देनी होगी। प्रूफ के तौर पर आपके पास वैध पासपोर्ट और वापस आने की टिकट होनी चाहिए।

मॉरीशस-  भारतीय पासपोर्ट धारकों को मॉरीशस भी वीजा फ्री एंट्री देता है और यह 90 दिनों के लिए वैध होता है। पर्यटकों के पास रिटर्न टिकट और पर्याप्त बैंक बैलेंस जरूर होना चाहिए।

मोंटसेराट -  भारतीय यहां बिना वीजा के 3 महीने तक रह सकते हैं।  मोंटसेराट कोस्टलाइन, सौफ्रिएर हिल्स वॉलकेनो, रेंडेजवस बे, लिटिल बे बीच जैसी कई खूबसूरत जगहें हैं।

नेपाल- हिमालय की गोद में बसे नेपाल घूमने के लिए वीजा की जरूरत नहीं है। भारतीय नेपाल में बिल्कुल फ्री होकर घूम सकते हैं बस आपके पास कोई आई डी प्रूफ होना चाहिए।

नीयू द्वीप - भारतीय इस खूबसूरत आईलैंड पर 30 दिनों तक बिना वीजा के रह सकते हैं। यह जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं है। दूर-दूर से लोग इस शांत और खूबसूरत जगह पर छुट्टियां मनाने आते हैं।

सेंट विसेंट एंड ग्रेनेडाइंस- भारतीयों के लिए सेंट विसेंट एंड ग्रेनेडाइंस वीजा फ्री डेस्टिनेशन है। आप यहां एक महीने तक स्टे कर सकते हैं। ये जगह अपने अद्भुत नजारों और बीच के लिए फेमस है।  

समोआ- यहां भारतीयों को बिना वीजा प्रवेश की सुविधा है। समोआ अपनी खूबसूरती के साथ-साथ लजीज पकवानों के लिए भी फेमस है। यहां आने के लिए पासपोर्ट के साथ जरूरी डॉक्यूमेंट होने चाहिए।

सर्बिया- घूमने या बिजनेस के सिलसिले में सर्बिया जाने के लिए भारतीयों को वीजा की जरूरत नहीं है। सिर्फ पासपोर्ट और फ्लाइट टिकट से ही आप बड़े आराम से यहां 30 दिनों तक घूम सकते हैं।

हॉन्ग कॉन्ग एसएआर- भारतीयों के लिए यहां 14 दिनों तक बीना वीजा के घूमने की सुविधा है।  यहां आने के लिए पासपोर्ट के अलावा आपको प्री अराइवल रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है।

त्रिनिदाद और टोबैगो- यहां भी घूमने के लिए भारतीयों को वीजा की जरूरत नहीं है। आप यहां 90 दिनों के लिए बिना वीजा स्टे कर सकते हैं। अगर आपको स्नोर्कल और डाइविंग पसंद है तो यहां जरूर आएं।
 

इन देशों में वीजा ऑन अराइवल की सुविधा
इसके अलावा मालदीव, जॉर्डन, केन्या, श्रीलंका, लाओस, कंबोडिया, थाईलैंड, पलाउ, बोलिविया, बुरुंडी, केप वर्डे, कोमोरोस, एल सल्वाडोर, टोगो, मेडागास्कर, युगांडा, मिक्रोनेशिया, वानाआतु, इक्वाडोर, तंजानिया और इथोपिया जैसे देश भारतीयों को वीजा ऑन अराइवल की सुविधा देते हैं। ये वीजा कुछ निश्चित समय अवधि के लिए होता है. कुछ धनराशि का भुगतान करके आप यह अवधि बढ़वा सकते हैं।

इन देशों में ई-वीजा की सुविधा
फारस की खाड़ी में स्थित देश बहरीन भारतीय नागरिकों को ई-वीजा की सुविधा देता है। इसके अलावा ईरान, म्यांमार, जॉर्जिया, जिम्बॉब्वे, मलेशिया, कजाकिस्तान, यूगांडा और वियतनाम  जैसे देश भारतीयों को ई-वीजा की सुविधा देते हैं। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!