यादों में अहमद पटेल: ये अनदेखी तस्वीरें दिखाती है उनके सफर की पूरी झलक

Edited By Anil dev,Updated: 25 Nov, 2021 03:03 PM

national news punjab kesari delhi  rip ahmed patel unseen pictures

संकटमोचक बनकर पार्टी को मजबूत बनाने वाले कांग्रेस के दिग्गज नेता अहमद पटेल की आज प्रथम पुण्यतिथि है। कांग्रेस के चाणक्य कहे जाने वाले पटेल ने कई मौकों पर पार्टी को संकट से उबारने का काम किया। आईए देखते हैंउनके सफर की कुछ अनदेखी तस्वीरें:-

नेशनल डेस्क: संकटमोचक बनकर पार्टी को मजबूत बनाने वाले कांग्रेस के दिग्गज नेता अहमद पटेल की आज प्रथम पुण्यतिथि है। कांग्रेस के चाणक्य कहे जाने वाले पटेल ने कई मौकों पर पार्टी को संकट से उबारने का काम किया। आईए देखते हैंउनके सफर की कुछ अनदेखी तस्वीरें:-

PunjabKesari

कांग्रेस अध्यक्ष के राजनीतिक सलाहकार रहे पटेल केंद्र में मंत्री बनने के आमंत्रण को ठुकराते हुए कांग्रेस संगठन की मजबूती के लिए आजीवन काम करते रहे। मीडिया से दूर, पर कांग्रेस के हर फैसले में वह शामिल रहते थे। 

PunjabKesari

पार्टी में महत्वपूर्ण पदों पर काम करते हुए वह हमेशा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के विश्वास पात्र बने रहे। वह वर्तमान में कांग्रेस के कोषाध्यष थे और यह जिम्मेदारी उन्हें दूसरी बार मिली थी। 

PunjabKesari

आपातकाल के समय जब पूरा देश पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के खिलाफ था और 1977 के आम चुनाव में जब लहर गांधी के विरुद्ध चल रही थी, उस समय पटेल ने महज 26 साल की उम्र में लोकसभा का सदस्य बनकर राजनीति में अपनी अलग पहचान स्थापित कर ली थी। उसके बाद वह कभी रुके नहीं और हमेशा कांग्रेस के संकटमोचक् के रूप में अपनी सेवाएं देते रहे। 

PunjabKesari

गुजरात के भरूच जिले के अंकलेश्वर में 1949 में जन्मे अहमद पटेल प्रदेश युवक कांग्रेस के अध्यक्ष रहे। वह तीन बार लोकसभा और चार बार राज्य सभा के सदस्य रहे। 

PunjabKesari

उन्होंने पहला चुनाव 1977 में भरूच लोकसभा सीट से लड़े और पूरे देश मे कांग्रेस के खिलाफ लहर के बावजूद 62 हज़ार 879 वोटों से चुनाव जीते थे। 

PunjabKesari

वह 1980 में भी इसी सीट से लड़े और 82 हज़ार 844 वोटों से जीते। जीत के अंतर का यह सिलसिला आगे बढ़ते हुए उन्होंने 1984 में तीसरी बार लोकसभा चुनाव लड़ा और एक लाख 23 हज़ार 69 वोटों से जीत दर्ज की।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!