CM केजरीवाल के घर पर हमले के बाद सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ 'बीजेपी के गुंडे'
Edited By Angrez Singh, Updated: 30 Mar, 2022 04:38 PM

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर आज हमला हुआ है। पुलिस ने इस मामले में कुल 70 लोगों को हिरासत में लिया है।
नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर आज हमला हुआ है। पुलिस ने इस मामले में कुल 70 लोगों को हिरासत में लिया है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी की युवा शाखा भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने यहां विरोध प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर लगे सीसीटीवी कैमरों और सुरक्षा अवरोधकों पर हमला किया और उन्हें क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं इस हमले के बाद ट्विटर पर #BJPKeGundey टॉप ट्रेंड बना हुआ है। इस ट्रेंड पर क्लिक करते ही कुछ ऐसी तस्वीरें और पोस्ट दिखाई देते हैं जिसमें कुछ लोग केजरीवाल के घर के बाहर उत्पात करते हुए दिखाई दे रहे हैं।