रसोई गैस के बढ़ते दामों को लेकर मोदी सरकार पर बरसे राहुल गांधी

Edited By Anil dev,Updated: 01 Sep, 2021 01:15 PM

national news punjab kesari delhi congress rahul gandhi

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) के बढ़ते दामों को लेकर बुधवार को सरकार पर निशाना साधा और कहा कि देश अन्याय के खिलाफ एकजुट हो रहा है। कांग्रेस पार्टी पेट्रोल, डीज़ल और एलपीजी की कीमतों में वृद्धि को लेकर सरकार पर...

नेशनल डेस्क: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) के बढ़ते दामों को लेकर बुधवार को सरकार पर निशाना साधा और कहा कि देश अन्याय के खिलाफ एकजुट हो रहा है। कांग्रेस पार्टी पेट्रोल, डीज़ल और एलपीजी की कीमतों में वृद्धि को लेकर सरकार पर लगातार हमला करती रही है और केन्द्र सरकार द्वारा लगाए गए कुछ करों को हटाकर इन उत्पादों के दाम कम करने की मांग कर रही है।

गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘ जनता को भूखे पेट सोने पर मजबूर करने वाला ख़ुद मित्र-छाया में सो रहा है…लेकिन अन्याय के खिलाफ देश एकजुट हो रहा है।’’ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने हैशटैग ‘भाजपा की लूट के खिलाफ भारत’ लिखते हुए चार महानगरों में इस साल जनवरी से लेकर अभी तक, एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में हुई वृद्धि की एक सूची भी साझा की।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!