जन अधिकारों को लेकर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, पूछे ये सवाल

Edited By Anil dev,Updated: 22 Jan, 2022 02:20 PM

national news punjab kesari delhi congress rahul gandhi

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने जन अधिकारों को लेकर मोदी सरकार पर हमला किया है। उन्होंने सवाल करते हुए पूछा, जन अधिकारों के बिना दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का क्या मतलब है?

नेशनल डेस्क: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने जन अधिकारों को लेकर मोदी सरकार पर हमला किया है। उन्होंने सवाल करते हुए पूछा, जन अधिकारों के बिना दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का क्या मतलब है?

PunjabKesari

दरअसल, राहुल गांधी ने ट्वीट कर बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि, जन अधिकारों के बिना दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का क्या मतलब? मोदी सरकार शुरू से जन अधिकारों को ख़त्म करने की कोशिश करती आ रही है। मौलिक अधिकारों समेत क्या इन अधिकारों के बिना आप भारत की कल्पना तक कर सकते हैं? उन्होंने कुछ अधिकारों को गिनाते हुए कहा, भोजन का अधिकार- ताकि किसी को भूख का सामना ना करना पड़े। शिक्षा का अधिकार- आज बच्चा-बच्चा स्कूल जाता है, एक बेहतर कल बनाता है अपने लिए और देश के लिए।  राहुल गांधी ने आगे कहा कि, जानकारी का अधिकार- लोकतंत्र का दूसरा नाम पारदर्शिता है. जनता को सवाल करने और जवाब पाने का अधिकार है। 

PunjabKesari

साइबर दुनिया में ‘हिंदुत्ववादी' नफरत फैलाते जा रहे हैं: राहुल गांधी
इससे पहले राहुल गांधी ने ‘हिंदुत्ववादी' साइबर दुनिया में नफरत फैलाते जा रहे हैं जिसका डटकर मुकाबला करना है और देश को बचाना है। उन्होंने ट्वीट किया था, ‘‘हिंदुत्ववादी अपनी नफ़रत साइबर दुनिया में फैलाते जा रहे हैं क्योंकि कायर सिर्फ़ छुपकर वार करते हैं। हिम्मत होती तो सामने आते। इस नफ़रत का डटकर सामना करते रहना होगा- देश बचाना है!'' राहुल गांधी पिछले कुछ महीनों के दौरान कई मौकों पर ‘हिंदू और हिंदुत्व में अंतर होने' की बात कर चुके हैं। 

पिछले दिनों उन्होंने जयपुर में कांग्रेस की ओर से महंगाई के मुद्दे पर आयोजित रैली में कहा था, ‘‘देश की राजनीति में आज दो शब्दों की टक्कर है। दो अलग शब्दों की। इनके मतलब अलग हैं। एक शब्द हिंदू, दूसरा शब्द हिंदुत्ववादी। यह एक चीज नहीं है। ये दो अलग शब्द हैं। इनका मतलब बिलकुल अलग है। मैं हिंदू हूं, मगर हिंदुत्ववादी नहीं हूं।'' हिंदुत्व पर उनके बयानों को लेकर भाजपा ने कांग्रेस नेतृत्व पर हिंदू मत के खिलाफ घृणा को पोषित करने का आरोप लगाया था। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!