दो साल बाद शुरू हुई अमरनाथ यात्रा में दिखा श्रद्धालुओं का जोश, 19 दिन में इतने लाख लोगों ने किए बाबा बफार्नी के दर्शन

Edited By Anil dev,Updated: 18 Jul, 2022 02:35 PM

national news punjab kesari delhi jammu and kashmir amarnath

जम्मू-कश्मीर में पवित्र अमरनाथ गुफा में स्वनिर्मित शिवलिंग के अब तक कम से कम दो लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं, जबकि पहलगाम और बालटाल दोनों मार्गों से 10,000 से अधिक यात्रियों का एक नया जत्था गुफा की ओर बढ़ रहा हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।...

नेशनल डेस्क: जम्मू-कश्मीर में पवित्र अमरनाथ गुफा में स्वनिर्मित शिवलिंग के अब तक कम से कम दो लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं, जबकि पहलगाम और बालटाल दोनों मार्गों से 10,000 से अधिक यात्रियों का एक नया जत्था गुफा की ओर बढ़ रहा हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। कोरोना के बाद यह यात्रा दो साल बाद शुरू हुई है। 

उन्होंने कहा कि 30 जून को अमरनाथ यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक कम से कम दो लाख श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा में स्वनिर्मित शिवलिंग के दर्शन किए हैं, जिसमें से 4000 तीर्थयात्रियों ने आज सुबह 11 बजे यहां पर पूजा-अर्चना की। आज मौसम साफ होने की वजह से यात्रियों के एक नए जत्थे को दक्षिण कश्मीर में पहलगाम में पारंपरिक नुनवान आधार शिविर से और सबसे छोटे मार्ग बालटाल से दुमैल होते हुए आगे बढ़ने की अनुमति दी गई है। 

सोमवार सुबह 1,425 महिलाओं, 32 साधुओं और 25 बच्चों सहित 5,550 तीर्थयात्री का जत्था बालटाल से दुमैल होते हुए बाबा बफार्नी की पवित्र गुफा ओर रवाना हुए। इनके अलावा, आज सुबह 11 बजे के करीब 510 तीर्थयात्रियों के एक समूह को भी बालटाल आधार शिविर से अमरनाथ गुफा मंदिर में दर्शन के लिए हेलीकॉप्टर से जाया गया। पहलगाम में पारंपरिक नुनवान आधार शिविर के अलावा दक्षिण कश्मीर में चंदनवाडी और पंजतरणी के पड़ाव पर आज 5,000 से अधिक यात्रियों के जत्थे को भी आगे बढ़ने की अनुमति दी गई। 

मौसम विभाग के मुताबिक, पहलगाम के रास्ते चंदनवारी, जोजिबल, एमजी टॉप, शेषनाग, पोशपत्री, पंचतरणी, संगम और पवित्र गुफा में दोपहर के आसपास बारिश हो सकती है। इसी तरह से बालटाल के रास्ते दुमैल, ब्रारीमार्ग में भी दोपहर के करीब बारिश हो सकती है। इस बीच, एक 67 वर्षीय तीर्थयात्री को सांस लेने में तकलीफ होने की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसकी आज बालटाल बेस अस्पताल में हृदय गति रुकने से मौत हो गई। वह मुंबई के रहने वाले थे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!