Edited By Anil dev,Updated: 17 Nov, 2021 06:11 PM
मुम्बई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह को बड़ा झटका लगा है। लंबे समय से लापता चल रहे मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह को बुधवार को अदालत ने भगोड़ा घोषित कर दिया है। उन पर अवैध वसूली का मामला दर्ज है। परमबीर सिंह को 30 दिनों के भीतर हाजिर...
नेशनल डेस्क: मुम्बई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह को बड़ा झटका लगा है। लंबे समय से लापता चल रहे मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह को बुधवार को अदालत ने भगोड़ा घोषित कर दिया है। उन पर अवैध वसूली का मामला दर्ज है। परमबीर सिंह को 30 दिनों के भीतर हाजिर होने का अल्टीमेटम भी दिया गया है। ऐसे में अगर वो समय पर हाजिर नहीं होते हैं तो उनकी संपत्ति जब्त की जाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
बता दें कि परमबीर सिंह के मई 2021 से लापता होने के बाद पहले ही उन्हें निलंबित करने का प्रस्ताव दिया था। गृह विभाग ने उनके खिलाफ एंटीलिया विस्फोटक मामले में हुई सुरक्षा में चूक के लिए विभागीय जांच भी शुरू कर दी है।